अपडेटेड 26 February 2026 at 16:41 IST
IND vs ZIM: जिम्बाब्वे से 'करो या मरो' मैच में भिड़ेगा भारत; चेपॉक में बल्लेबाजों का जलवा या गेंदबाजों का कहर? चेन्नई की पिच रिपोर्ट
IND vs ZIM, T20 World Cup 2026: भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 में आज जिम्बाब्वे का मुकाबला करेगी। दोनों टीमों के बीच ये मैच चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत के लिए यह अहम मैच होने वाला है।
- खेल समाचार
- 2 min read

IND vs ZIM, T20 World Cup 2026 : गुरुवार, 26 फरवरी को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 के ग्रुप 1 का सबसे रोमांचक और अहम मुकाबला भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच चेन्नई के एमए चिदबंरम स्टेडियम (चेपॉक स्टेडियम) में खेला जाएगा।
इससे पहले सुपर-8 के पहले मैच में डिफेंडिंग चैंपियन टीम इंडिया को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 76 रनों की करारी हार झेलनी पड़ी थी। ऐसे में सेमीफाइनल में जाने की उम्मीद को बनाए रखने के लिए भारत को अगले दोनों मैच हर हाल में जीतने होंगे। इस मैच में भारतीय बल्लेबाजों पर फैंस की नजर रहेगी, क्योंकि पिछले मैच में बहुत निराश किया था। आइए चेन्नई की पिच रिपोर्ट जान लेते हैं।
IND vs ZIM मैच में चेन्नई की पिच रिपोर्ट
चेन्नई की चेपॉक स्टेडियम की पिच स्पिन गेंदबाजों को मदद करती है, ऐसे में भारत दो स्पिनर के साथ मैदान में उतार सकता है। चेन्नई की पिच पर इस टूर्नामेंट में रनों की बरसात भी देखने को मिली है। चेन्नई में ही न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान के खिलाफ 183 रनों का लक्ष्य महज 17.5 ओवर में हासिल कर लिया था। यहां मुकाबला हाई स्कोरिंग होने की उम्मीद है। शुरुआत में तेज गेंदबाजों को पिच से मदद मिल सकती है।
IND vs ZIM मैच में चेन्नई में मौसम का हाल
चेन्नई में गुरुवार को मौसम एकदम साफ रहने वाला है। दिन का तापमान अधिकतम 32 डिग्री सेल्सियस रहेगा। शाम के समय ओस गिरने की संभावना है। बारिश के आसार बहुत कम है। फैंस को चेन्नई में पूरे ओवर का मैच देखने का मौका मिल सकता है।
Advertisement
भारत vs जिम्बाब्वे हेड टू हेड
भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच अब तक कुल 13 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं। 13 मैच में भारत ने 10 मैचों को अपने नाम किया है और जिम्बाब्वे ने तीन मैच अपने नाम किए हैं। इनमें एक मैच विश्व कप में खेला गया था, जिसे टीम इंडिया ने 71 रन से जीता था।
भारत की संभावित प्लेइंग 11
ईशान किशन, अभिषेक शर्मा/संजू सैमसन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।
Advertisement
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 26 February 2026 at 16:41 IST