IND vs WI T20 Series: वनडे के बाद अब टी20 का महासंग्राम, भारत-वेस्टइंडीज मैचों का पूरा शेड्यूल कर लें नोट
IND vs WI T20 Series: भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खत्म हो चुकी है और अब दोनों टीमें टी20 मुकाबले में भिड़ने के लिए तैयार हैं। दोनों के बीच 5 मैचों की टी20 खेली जानी है। आइए सभी पांच मुकाबलों की तारीख, वेन्यू और समय जान लेते हैं।
- खेल समाचार
- 2 min read

IND vs WI T20 Series: टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज खत्म हो चुकी है, जहां सीरीज 2-1 से भारत के नाम रहा। वनडे सीरीज के बाद अब दोनों टीमें टी20 मुकाबले में भिड़ने के लिए तैयार हैं। दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। पहला मुकाबला 6 अक्टूबर को, जबकि सीरीज का आखिरी मुकाबला 17 अक्टूबर को बेंगलुरु में खेला जाएगा।
भारत बनाम वेस्टइंडीज टी20 सीरीज को लेकर खास बात है यह कि इसमें कप्तान श्रेयस अय्यर के अलावा, अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन और संजू सैमसन जैसे धमाकेदार बल्लेबाज दिखाई देंगे। ऐसे में आप भी टी20 फैंस हैं, तो भारत-वेस्टइंडीज मैचों का पूरा शेड्यूल नोट कर लीजिए।
भारत-वेस्टइंडीज टी20 सीरीज का शेड्यूल
- 6 अक्टूबर- पहला टी20 मैच- इकाना स्टेडियम-लखनऊ
- 9 अक्टूबर- दूसरा टी20 मैच- जेएससीए स्टेडियम-रांची
- 11 अक्टूबर- तीसरा टी20 मैच- होल्कर स्टेडियम-इंदौर
- 14 अक्टूबर- चौथा टी20 मैच- राजीव गांधी स्टेडियम-हैदराबाद
- 17 अक्टूबर- पांचवां टी20 मैच- एम चिन्नास्वामी स्टेडियम-बेंगलुरु
IND vs WI T20 मैच कब से खेला जाएगा?
टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सभी मुकाबले शाम के 7 बजे से खेले जाएंगे, जबकि मुकाबले का टॉस 6:30 बजे ही हो जाएगा। वहीं, इस मुकाबले को आप स्टार स्पोर्ट्स के अलग-अलग चैनलों पर देख सकते हैं। इसके अलावा, मैच का लाइव एक्शन आप जियो हॉटस्टार भी देख सकते हैं।
टी20 सीरीज के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, इशान किशन, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, नीतीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव, नमन धीर।