LIVE BLOG

IND vs WI T20 World Cup : ईडन गार्डेंस में संजू सैमसन का तूफान, वेस्टइंडीज को 5 विकेट रौंदा

India vs West: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच नंबर 52 में आज भारत और वेस्टइंडीज आमने-सामने हैं। इस मुकाबले की विजेता टीम सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी, वहीं हारने वाली टीम टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो जाएगी।

Follow : Google News Icon  
India vs West Indies Super 8 T20 World Cup 2026 live cricket updates
भारत ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराया | Image: X/BCCI

India vs West: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 के अहम मुकाबले में भारत ने वेस्टइंडीज हरा दिया है। विंडीज ने इस मैच में भारत को 196 रन का लक्ष्य दिया था, जिसे भारत ने आसानी से 19.1 ओवर में हासिल कर लिया। इस मैच में संजू सैमसन ने शानदार नाबाद 97 रन की पारी खेली। 

Live Blog

India vs West: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 के अहम मुकाबले में भारत ने वेस्टइंडीज हरा दिया है। विंडीज ने इस मैच में भारत को 196 रन का लक्ष्य दिया था, जिसे भारत ने आसानी से 19.1 ओवर में हासिल कर लिया। इस मैच में संजू सैमसन ने शानदार नाबाद 97 रन की पारी खेली।  


भारत ने 5 विकेट से मैच जीता

भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच खेले गए अहम मुकाबले को भारत ने आसानी से 5 विकेट से जीत लिया है। इस जीत के साथ भारत सेमीफाइनल में पहुंच गया है। सेमीफाइनल में भारत का सामना इंग्लैंड से होगा। 


1 ओवर में 7 रन चाहिए

अब मैच आखिरी ओवर में पहुंच गया है। भारत को आखिरी ओवर में 7 रन चाहिए। 


Advertisement

भारत का 5वां विकेट गिरा

भारत का 5वां विकेट हार्दिक पंड्या के रूप में गिरा और वो 14 गेंदों पर 17 रन बनाकर आउट हुए। संजू अभी भी क्रीज पर मौजूद है। 


भारत को जीत के लिए 18 गेंदों पर 25 रन की जरूरत

भारत को जीत के लिए यहां से 18 गेंदों पर 28 रन की जरूरत है जो मुश्किल नहीं लग रहा है। भारत ने 17 ओवर में 4 विकेट पर 171 रन बना लिए हैं।


Advertisement

27 रन बनाकर आउट हुए तिलक वर्मा

तिलक वर्मा ने 27 रन की पारी खेली और होल्डर की गेंद पर हेटमायर ने उनका शानदार कैच लपका। भारत का चौथा विकेट गिरा। तिलक के आउट होने के बाद हार्दिक मैदान में आए हैं। 


13वें ओवर में लगातार चार चौके

भारत ने 13वें ओवर लगातार चार चौके लगाए हैं। जी हां, तिलक वर्मा ने 13वें में लगातार तीन चौके लगाए। 13वें में भारत ने 17 रन जोड़े। संजू और तिलक क्रीज पर मौजूद है। 


संजू सैमसन ने ठोका अर्धशतक

संजू सैमसन टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पहला अर्धशतक लगा दिया है। उन्होंने 26 गेंदों में 53 रन बनाए। संजू ने चौका लगाकर अर्धशतक पूरा किया।


9वें ओवर में बने 13 रन

भारत ने 9वें ओवर में 13 रन बनाए। संजू ने इस ओवर में एक छक्का और एक चौका लगाया। भारत ने 9 ओवर में 2 विकेट पर 91 रन बना लिए हैं।


7 ओवर में बने 67 रन

भारत ने 7 ओवर में 67 रन बना लिए हैं, लेकिन दो विकेट गिर चुके हैं। अभिषेक और इशान आउट हो चुके हैं। अभी क्रीज पर कप्तान सूर्यकुमार के साथ संजू सैमसन मौजूद हैं।


ईशान किशन 10 रन पर आउट

ईशान किशन 10 रन के स्कोर पर होल्डर की गेंद पर छक्का लगाने के प्रयास में आउट हो गए। भारत ने 5 ओवर में 2 विकेट पर 45 रन बना लिए हैं। भारत को दूसरा झटका लग चुका है। 


भारत को लगा पहला झटका

अभिषेक शर्मा के रूप में भारत को पहला झटका लग चुका है। अभिषेक शर्मा 10 गेंदों में 11 रन बनाकर आउट हगो गए।  भारत ने पहले 4 ओवर में एक विकेट पर 37 रन बना लिए हैं।
 


वेस्टइंडीज ने 196 रन का दिया लक्ष्य

इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने भारत को 196 रन का लक्ष्य दिया है। वेस्टइंडीज ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 195 रन बनाए। मैच में सबसे अधिक जसप्रीत बुमराह ने 2 विकेट लिया।  


19वें में सिर्फ छह रन

19वां ओवर अर्शदीप सिंह ने डाला। इस ओवर में उन्होंने सिर्फ 6 रन ही दिए। 19वें में वेस्टइंडीज कास्कोर 181/4 रन है। 


अर्शदीप सिंह ने 16वें ओवर में 24 रन खाए

अर्शदीप सिंह ने 16वां ओवर फेंका और इस ओवर में उनकी जमकर धुनाई हुई। उनके इस ओवर में 2 छक्के और एक चौका लगा। इंडीज ने 16 ओवर में 4 विकेट पर 149 रन बना लिए हैं।


हार्दिक ने दिलाई चौथी सफलता

ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या को रदरफोर्ड के रूप में पहली सफलता मिली। उन्होंने रदरफोर्ड को 14 रन पर संजू सैमसन के हाथों कैच आउट करवा दिया। 15 ओवर में वेस्टइंडीज का स्कोर 125/4 है।


बुमराह ने लिए 1 ओवर में 2 विकेट

जसप्रीत बुमराह ने अभी तक शानदार गेंदबाजी की है। बुमराह ने एक ही ओवर में 2 विकेट लेकर वेस्टइंडीज का कमर तोड़ दिया है। जसप्रीत बुमराह ने 12 वें ओवर में पहले सिमरन हेटमायर को आउट किया उसके बाद रोस्टन चेस को अपना शिकार बनाया। 


बुमराह ने रोस्टन चेस को किया आउट

बुमराह ने रोस्टन चेस को आउट कर भारत को बड़ी सफलता दिलाई। रोस्टन चेस शानदार बैटिंग कर रहे थे और उन्होंने 25 गेंदों पर 40 रन बना लिए थे।


सिमरन हेटमायर आउट

 टीम इंडिया को दूसरी सफलता मिल गई है। जसप्रीत बुमराह ने वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज शिमरेन सिमरन हेटमायर आउट को 27 रन पर आउट कर दिया है।


वेस्टइंडिया 10 ओवर में 82/1 रन

भारत की तरफ से 10वां ओवर हार्दिक पंड्या ने फेंका और उन्होंने इस ओवर में 11 रन दिए। उनके इस ओवर में एक छक्का भी लगा। वेस्टइंडीज की टीम ने 10 ओवर में बिना किसी नुकसान के 52/1 रन बना लिए हैं।


वेस्टइंडीज को लगा पहला झटका

वेस्टइंडीज को शाई होप के रूप में लगा पहला झटका लग चुका है। वरुण चक्रवर्ती ने 32 रन पर आउट किया। 


अभिषेक ने चेज का कैच छोड़ा

भारत के लिए विकेट लेने का बड़ा मौका था, लेकिन अभिषेक शर्मा ने बुमराह की गेंद पर रोस्टन चेज का आसान कैच छोड़ दिया। 5 ओवर में इंडीज ने बिना किसी नुकसान के 35 रन बना लिए हैं।
 


4 ओवर में वेस्टइंडीज

भारत के लिए चौथा ओवर अक्षर पटेल ने फेंका। इस ओवर में  एक चौका लगा यानी 5 रन बने। वेस्टइंडीज ने 4 ओवर में बिना विकेट गंवाए 28 रन बना लिए हैं।


भारत की प्लेइंग 11

संजू सैमसन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह।  
 


भारत ने जीता टॉस

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 के अहम मुकाबले में भारत और वेस्टइंडीज आमने-सामने हैं। इस मैच में भारत ने टॉस जीत लिया है। टॉस जीतकर भारत ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

Published By :
Kunal Verma

पब्लिश्ड