IND vs WI 5th T20I: बारिश की भेंट चढ़ा अंतिम टी20 मैच, रद्द हुआ फाइनल मुकाबला, 2-2 से बराबरी पर छूटी सीरीज

भारत और वेस्टइंडीज के बीच सीरीज का आखिरी मुकाबला बारिश की वजह से रद हो गया है। बारिश के कारण पहले ही मुकाबला दो घंटे और 15 मिनट की देरी से शुरू हुआ था। मैच को 9-9 ओवर का कर दिया गया था।

India Vs West Indies 5th T20I: Match has been called off in Bengaluru; series ends at 2-2
IND vs WI 5th T20I: बारिश की भेंट चढ़ा अंतिम टी20 मैच, रद्द हुआ फाइनल मुकाबला, 2-2 से बराबरी पर छूटी सीरीज | Image: X

भारत और वेस्टइंडीज के बीच सीरीज का आखिरी मुकाबला बारिश की वजह से रद हो गया है। बारिश के कारण पहले ही मुकाबला दो घंटे और 15 मिनट की देरी से शुरू हुआ था। मैच को 9-9 ओवर का कर दिया गया था। आपको बता दें कि टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत थोड़ी धीमी रही जब सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा सस्ते में पवेलियन लौट गए। लेकिन इसके बाद मैदान पर ईशान किशन का तूफान देखने को मिला।

ईशान ने महज 10 गेंदों में 30 रनों की आतिशी पारी खेलकर कैरेबियाई गेंदबाजों के धागे खोल दिए. कप्तान श्रेयस अय्यर ने भी 22 रनों का उपयोगी योगदान दिया, जबकि नमन धीर ने नाबाद 24 रन बनाकर टीम के स्कोर को तेजी से आगे बढ़ाया। जब भारत ने 7.4 ओवर में 5 विकेट गंवाकर 118 रन बना लिए थे, तभी मूसलाधार बारिश ने दोबारा दस्तक दे दी। इसके साथ ही मैच को रद्द करना पड़ा, जिसके परिणामस्वरूप यह सीरीज 2-2 की बराबरी पर खत्म हुई।

अगर थोड़ी देर में रुक जाती बारिश तो और रोमांचक होता मैच

अगर बारिश कुछ देर में रुक जाती तो वेस्टइंडीज को पांच ओवर में 85 रनों का टारगेट मिलता, लेकिन बारिश तेज थी। ऐसे में अंपायर्स ने ज्यादा देर इंतजार नहीं किया, और मैच नो रिजल्ट (रद्द) घोषित कर दिया गया। पांच मैचों की टी20 सीरीज 2-2 की बराबरी पर समाप्त हुई।

Advertisement

भारत (प्लेइंग इलेवन)

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नमन धीर, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह।

Advertisement

वेस्टइंडीज (प्लेइंग इलेवन)

शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), ज्वेल एंड्रयू, शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, रोस्टन चेज़, कीमो पॉल, शमर स्प्रिंगर, गुडाकेश मोटी, शमर जोसेफ। 

इसे भी पढ़ें- दिल्‍ली में प्रदर्शन से अबतक 3000 करोड़ का नुकसान, CTI ने जताई चिंता, बोली- दीवाली तक जारी रहा प्रोटेस्‍ट तो 10000 करोड़ रुपए के पार जाएगा आंकड़ा
 

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड