IND vs WI 3rd ODI: तीसरे वनडे में टीम इंडिया की हार, वेस्टइंडीज 5 विकेट से जीता, सीरीज भारत के नाम

IND vs WI 3rd ODI: शनिवार को टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच आखिरी और तीसरा वनडे मुकाबला खेला गया, जिसे वेस्टइंडीज ने 5 विकेट से मैच को जीत लिया है।

India vs West Indies 3rd ODI Shubman Gill Shai Hope result Scorecard
तीसरे वनडे में टीम इंडिया की हार, वेस्टइंडीज 5 विकेट से जीता | Image: BCCI/ANI

IND vs WI 3rd ODI: शनिवार, 3 अक्टूबर को टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का आखिरी और तीसरा मुकाबला न्यू चडीगढ़ के मैदान में खेला गया, जिसे वेस्टइंडीज ने 5 विकेट से मैच को जीत लिया है। 

इससे पहले भारत ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 351 रनों का स्कोर खड़ा किया। 

टीम इंडिया के जवाब में वेस्टइंडीज ने 5 विकेट के नुकसान पर 48.2 में लक्ष्य को हासिल कर लिया। वेस्टइंडीज की जीत में हीरो रहे कप्तान शाई होप ने शानदार 162 रनों की पारी खेली। हार के बाद भी टीम इंडिया ने 2-1 से सीरीज को अपने नाम कर लिया है। 

 वेस्टइंडीज की जीत में हीरो रहे कप्तान शाई होप

तीसरे और सीरीज के आखिरी मुकाबले में  वेस्टइंडीज की जीत में हीरो रहे कप्तान शाई होप। उन्होंने 143 गेंदों का सामना करते हुए शानदार 162 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने अपनी पारी में 17 चौके और 3 छक्के लगाए। शाई होप के अलावा, आमिर जांगू ने 67 रनों की पारी खेली। 

Advertisement

केएल राहुल की शतकीय पारी हुई बेकार

इससे पहले  तीसरा वनडे मुकाबले में केएल राहुल ने शानदार नाबाद 129 रनों की पारी खेली थी, लेकिन उनकी पारी टीम इंडिया की हार से नहीं बचा सकी। राहुल ने महज 87 गेंदों का सामना करते हुए ताबड़तोड़ नाबाद 129 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 10 चौके और 6 छक्के लगाए।

सीरीज टीम इंडिया के नाम

तीसरे और आखिरी वनडे मैच में भले ही टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन सीरीज अपने नाम करने में कामयाब रही। लगातार दो मैचों में जीत के साथ टीम इंडिया इस सीरीज में पहले ही 2-0 से आगे थी। तीसरे में हार के साथ टीम इंडिया ने सीरीज को 2-1 से अपने नाम कर लिया।

Advertisement

ये भी पढ़ें: Asian Games 2026: 'पाकिस्तान के खिलाफ जीत बहुत...,' भारत को Gold दिलाने के बाद तिलक-शिवम दुबे का जोश हाई
 

(Note: यह एक ब्रेकिंग स्टोरी है। अधिक जानकारी के साथ अपडेट हो रही है)

Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड