IND vs WI T20: कप्तान श्रेयस की धमाकेदार शतकीय पारी, पहले टी20 में वेस्टइंडीज को 8 विकेट से रौंदा, नमन धीर भी चमके
IND vs WI 1st T20: टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच जारी पांच मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला मंगलवार को खेला गया, जहां टीम इंडिया ने वेस्टइंडज को 8 विकेट से रौंदकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। मैच के हीरो रहे कप्तान श्रेयस अय्यर।
- खेल समाचार
- 2 min read

IND vs WI 1st T20: टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच जारी पांच मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला मंगलवार, 6 अक्टूबर को लखनऊ के इकाना स्टेडियम खेला गया, जहां टीम इंडिया ने वेस्टइंडज को 8 विकेट से रौंदकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। पहले टी20 मुकाबले के हीरो रहे कप्तान श्रेयस अय्यर ताबड़तोड़ नाबाद 102 रनों की शतकीय पारी खेली।
इससे पहले टीम इंडिया ने टॉस जीतकर वेस्टइंडीज को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.1 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 171 रन का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में टीम इंडिया ने महज 14.4 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य को हासिल कर लिया। टीम इंडिया की जीत के हीरो रहे कप्तान श्रेयस अय्यर, जिन्होंने नाबाद 102 रनों की पारी खेली।
कप्तान श्रेयस की धमाकेदार शतकीय पारी
टीम इंडिया की जीत के हीरो रहे कप्तान श्रेयस अय्यर ने शानदार और ताबड़तोड़ नाबाद 102 रनों की पारी खेली। अपनी पारी के दौरान श्रेयस ने महज 43 गेंदों का समाना करते हुए 10 चौके और 6 छक्के की मदद से तूफानी अंदाज में बनाद 102 रनों बनाए। इसी के साथ श्रेयस ने अपने टी20 करियर का पहल शतक जड़ दिया। श्रेयस के अलावा, सबसे अधिक ईशान किशन ने नाबाद 37 रन की पारी खेली।
नमन धीर भी चमके
इससे पहले टीम इंडिया में टी20 डेब्यू नमन धीर ने शानदार गेंदबाजी करने हुए अपने करियर के पहले ही मैच में 3 बड़े विकेट लिए। नमन धीर 4 ओवर में 31 रन देकर 3 विकेट चटकाए। इसके अलावा, कुलदीप और अक्षर ने 2-2 विकेट और मयंक और अर्शदीप ने 1-1 विकेट अपने नाम किए।
Advertisement
वेस्टइंडीज 171 रन पर सिमटी
पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज 19.1 ओवर में 171 रन पर सिमट गई। वेस्टइंडीज की तरफ से सबसे अधिक शेरफेन रदरफोर्ड ने 56 रनों की पारी खेली। इसके अलावा, कप्तान साई होप ने 52 रनों की पारी खेली।
ये भी पढ़ें: न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान: 4 साल बाद भुवनेश्वर कुमार की वापसी, देखें पूरी Squad