IND vs WI 1st T20: संजू-अभिषेक ओपनर, नंबर 3 पर ईशान, वैभव OUT? पहले टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग 11

IND vs WI 1st T20: टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच जारी पांच मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला मंगलवार, 6 अक्टूबर को खेला जाएगा। इस मैच के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11 क्या हो सकती है, आइए जानते हैं।

India vs West Indies T20 Match Playing 11
पहले टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग 11 | Image: ANI

IND vs WI 1st T20: टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की सीरीज का आगाज मंगलवार, 6 अक्टूबर को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। इस सीरीज से पहले ही वाशिंगटन सुंदर बाहर हो चुके हैं और उनकी जगह नमन धीर को स्क्वाड में शामिल किया गया है।

नमन धीर को लेकर कयास लगाया जा रहा है कि पहले टी20 मुकाबले में उनका डेब्यू कर सकते हैं। फैंस एक बार फिर उत्साहित है कि पहले मुकाबले में ओपनिंग के लिए अभिषेक के साथ संजू सैमसन आएंगे या फिर वैभव सूर्यवंशी हो मौका मिलेगा। हालांकि, आकाश चोपड़ा ने भारतीय प्लेइंग इलेवन में ओपनर के तौर पर वैभव को शामिल नहीं किया है।

संजू-अभिषेक ओपनर, नंबर 3 पर ईशान

टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी और कॉमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अपनी टीम चुन ली है। अपनी टीम का चुनाव करते हुए ओपनर के तौर पर संजू और अभिषेक शर्मा को रखा है। वहीं, ईशान किशन को नंबर 3, कप्तान श्रेयस अय्यर को 4 और नंबर 5 पर तिलक वर्मा को रखा है।

आकाश की टीम से वैभव OUT

आकाश चोपड़ा ने अपनी टीम में वैभव को जगह नहीं दी है। चोपड़ा ने नंबर 6 पर  शिवम दुबे को रखा है, 7 पर नितीश कुमार रेड्डी, नंबर 8 पर  आकाश ने अक्षर पटेल, नंबर 9 पर कुलदीप यादव। इसके बाद उन्होंने अर्शदीप सिंह और प्रिंस यादव/मयंक यादव को रखा है।

Advertisement

टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव/ मयंक यादव।

IND vs WI T20 मैच कहां और कितने बजे से देखें?

टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सभी मुकाबले शाम के 7 बजे से खेले जाएंगे, जबकि मुकाबले का टॉस 6:30 बजे ही हो जाएगा। वहीं, इस मुकाबले को आप स्टार स्पोर्ट्स के अलग-अलग चैनलों पर देख सकते हैं। इसके अलावा, मैच का लाइव एक्शन आप जियो हॉटस्टार भी देख सकते हैं।

Advertisement

ये भी पढ़ें: खून-पसीना-त्याग, मैंने अपना सबकुछ दिया लेकिन...हरमनप्रीत कौर ने अचानक छोड़ी भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी; इंस्‍टाग्राम पर खोला दर्द
 

Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड