T20 World Cup: वर्ल्ड कप से पहले भिड़ेंगे भारत-दक्षिण अफ्रीका, कहां और कैसे देखें Live मैच?
India vs South Africa Warm-up Match: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का वार्म अप मैच बुधवार, 4 फरवरी को खेला जाना है। आइए जान लेते हैं इस मैच को कहां और कब से देख सकते हैं।
- खेल समाचार
- 2 min read

India vs South Africa Warm-up Match: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज होने में बस तीन दिन बचे हुए हैं। क्रिकेट के इस महाकुंभ में 7 फरवरी को भारत, यूएसए के खिलाफ अपना पहला मुकाबला खेलेगा। इससे पूर्व भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपना वार्म अप मैच खेलने के लिए आज बुधवार, 4 फरवरी को मैदान में उतरेगी।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये दोनों टीमें पीछे वर्ल्ड कप में फाइनलिस्ट रही थीं। भारत ने दक्षिण अफ्रीका को फाइनल में हराकर 2024 टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था। वार्म अप मैच में भारत का बेस्ट कॉम्बिनेशन भी देखने को मिल सकता है। आइए जान लेते हैं भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका का वार्म अप मैच कहां और कब से देख सकते हैं।
भारत-साउथ अफ्रीका वार्म अप मैच कहां और कब खेला जाएगा?
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच यह वार्मअप मुकाबला बुधवार, 4 फरवरी को खेला जाएगा। यह मैच मैच नवी मुंबई के डीवाई पाटिल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों के लिए यह मैच बेहद खास माना जा रहा है। खासकर, भारत इस मैच में जीत के साथ मजबूत दावेदार पेश करना चाहेगा।
IND vs SA वार्म अप मैच कितने बजे शुरू होगा?
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका टी20 वर्ल्ड कप का वार्म अप मैच भारतीय समय के अनुसार शाम 7 बजे से शुरू होगा। हालांकि, इस मैच का टॉस 6:30 मिनट पर ही हो जाएगा। इस वर्ल्ड कप के लिए कौन ओपनिंग करेगा, संभवत कुछ हद तक आज के मैच में मालूम चल जाएगा।
Advertisement
IND vs SA वार्म अप मैच का लाइव एक्शन कहां देखें?
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका टी20 वर्ल्ड कप के वार्म अप मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स के अलग-अलग चैनलों पर देख सकते हैं। इसके अलावा, इस मैच को मोबाइल में जियो हॉटस्टार ऐप पर भी देख सकते हैं। इसके अलावा, जियो हॉटस्टार पर आप मैच का हाइलाइट्स भी देख सकते हैं।