IND vs SA 5th T20: 5वें टी20 में भारत की तूफानी शुरुआत, संजू सैमसन ने रखी बुनियाद तो तिलक वर्मा का बल्ला उलग रही आग

IND vs SA 5th T20: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच 5वां और अंतिम टी20 मैच अहमदाबाद में खेला जा रहा है। साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

Follow : Google News Icon  
india vs south africa 5th t20 cricket match sanju samson tilak varma in Ahmedabad
5वें टी20 में भारत की तूफानी शुरुआत, अभिषेक शर्मा ने रखी मजबूत बुनियाद | Image: X/BCCI

IND vs SA 5th T20: भारत बनाम साउथ अफ्रीका के बीच जारी 5 मैचों की टी20 सीरीज का 5वां आज 19 दिसंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम खेला जा रहा है। साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। टीम इंडिया ने शानदार शुरुआत की है। मैच के पहले ही ओवर से अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन गेंदबाजों पर टूट पड़े। हालांकि, 21 गेंदों में 34 रन बनाकर अभिषेक शर्मा आउट हो गए। इससे पहले चौथा मैच रद्द हो गया था, जिसके बाद अब दोनों टीमों की निगाहें अंतिम मैच पर होगी।

अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की तबातोड़ बेल्लेबाजी

इस मैच में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने शानदार शुरुआत की है। एक तरफ से अभिषेक शर्मा मार रहे थे, दो दूसरी तरफ से संजू सैमसन ने भी गेंदबाजों को खूब खराब ली। हालांकि, अभिषेक शर्मा 21 गेंदों पर 34 रन बनाकर आउट हो गए। संजू सैमसन भी 22 गेंदों पर 37 रन बनाकर आउट हो गए।

जसप्रीत बुमराह और संजू सैमसन की वापसी

भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह किसी निजी कारणों के चलते तीसरे मैच से ही बाहर हो गए थे, लेकिन 5वें मैच में उनकी वापसी हुई। वहीं, शुभमन गिल की जगह संजू सैमसन की भी वापसी हुई। हालांकि, इस टीम में कुलदीप को शामिल नहीं किया गया।

5वें टी20 के लिए भारत की प्लेइंग 11

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह।

Advertisement

ये भी पढ़ें: IND vs SRI U19 Asia Cup: टीम इंडिया का धमाका, श्रीलंका को 8 विकेट से रौंदकर फाइनल में पहुंची, विहान मल्होत्रा की विस्फोटक बल्लेबाजी

Published By :
Sujeet Kumar
पब्लिश्ड