LIVE BLOG

अपडेटेड 3 January 2024 at 19:47 IST

IND vs SA 2nd Test: सिराज की मेहनत पर कहीं फिर ना जाए पानी, 153 पर ऑलआउट हुई टीम इंडिया

IND vs SA 2nd Test LIVE: रिपब्लिक भारत के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच केपटाउन में दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच खेला जा रहा है। पहले टेस्ट में मेजबान ने रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम इंडिया को करारी शिकस्त दी थी।

Follow : Google News Icon  
ind vs sa 2nd test live
भारत साउथ अफ्रीका दूसरा टेस्ट लाइव | Image: X

3 January 2024 at 19:47 IST

सिराज की मेहनत पर फिरेगा पानी?

साउथ अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन टेस्ट में टीम इंडिया 153 रनों पर ऑलआउट हो गई। एक समय भारत ने 153 रन पर 4 विकेट खोए थे लेकिन इसी स्कोर पर टीम ने 6 विकेट खो दिए। विराट कोहली ने सबसे अधिक 46 रन बनाए। 


3 January 2024 at 15:34 IST

55 रनों पर ऑलआउट हुआ साउथ अफ्रीका

केपटाउन में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट की पहली पारी में साउथ अफ्रीकी टीम सिर्फ 55 रनों पर ढेर हो गई। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज ने सबसे ज्यादा 6 विकेट झटके। 


Advertisement

3 January 2024 at 14:15 IST

बुमराह ने साउथ अफ्रीका को दिया तीसरा झटका

IND vs SA 2nd Test Live Score: मोहम्मद सिराज ने भारत को दो शुरुआती विकेट दिलाकर शानदार शुरुआत दिलाई। इसके बाद जसप्रीत बुमराह ने भी खाता खोला और डेब्यू कर रहे ट्रिस्टन स्टब्स को पवेलियन की राह दिखाई। 


3 January 2024 at 13:58 IST

सिराज ने लिया एल्गर का विकेट

IND vs SA 2nd Test Live Score: साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में मोहम्मद सिराज ने भारत को दो बैक टू बैक सफलता दिलाई है। सेंचुरियन टेस्ट में शतक जड़ने वाले डीन एल्गर 4 रन बनाकर आउट हुए 


Advertisement

3 January 2024 at 13:47 IST

सिराज ने दिलाई पहली सफलता

IND vs SA Live Score: साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में भारत ने शानदार शुरुआत की है। मोहम्मद सिराज ने अपने पहले ओवर में ही विकेट लेकर साउथ अफ्रीका को बड़ा झटका दिया। एडन मार्करम 2 रन बनाकर आउट। 


3 January 2024 at 13:19 IST

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारत-साउथ अफ्रीका दूसरा टेस्ट लाइव: भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, मुकेश कुमार

साउथ अफ्रीका (प्लेइंग इलेवन): डीन एल्गर (कप्तान), एडेन मार्कराम, टोनी डी ज़ोरज़ी, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड बेडिंघम, काइल वेरिन (डब्ल्यू), मार्को जानसन, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा, नंद्रे बर्गर, लुंगी एनगिडी


3 January 2024 at 13:10 IST

IND vs SA 2nd Test LIVE: साउथ अफ्रीका ने जीता टॉस

साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव हुए हैं। रविचंद्रन अश्विन की जगह रवींद्र जडेजा की एंट्री हुई है वहीं शार्दुल ठाकुर की जगह मुकेश कुमार को मौका मिला है। साउथ अफ्रीका ने अपनी प्लेइंग इलेवन में 3 बदलाव किए हैं। 


3 January 2024 at 12:37 IST

IND vs SA 2nd Test LIVE: क्या है पिच का मिजाज?

केपटाउन की पिच की बात करें तो यहां गेंदबाजों को काफी मदद मिलेगी। पिच पर घास मौजूद है और ठोस है। इसका मतलब है कि स्विंग के साथ गेंदबाजों को उछाल भी मिलेगी। स्पिन गेंदबाजों को तीसरे दिन से थोड़ी मदद मिलेगी। बल्लेबाज बाउंस को ट्रस्ट कर अपने शॉट्स खेल सकते हैं। इस पिच पर सेट होने के बाद बल्लेबाज को आउट करना मुश्किल होगा।


3 January 2024 at 12:21 IST

IND vs SA 2nd Test: केपटाउन में कैसा है मौसम?

केपटाउन में होने वाले टेस्ट से पहले फैंस के लिए अच्छी खबर है। मैच के दौरान धूप खिली रहेगी और बारिश होने की संभावना नहीं है। 

Published By : Ritesh Kumar

पब्लिश्ड 3 January 2024 at 12:25 IST