अपडेटेड 15 February 2026 at 22:15 IST

IND vs PAK T20: भारतीय गेंदबाजों ने पाकिस्तानी प्लेयर की निकाली अकड़, पावरप्ले में ही धड़ाधड़ गिरे 4 विकेट; अब भारत की मुट्ठी में मैच

IND vs PAK T20: कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में भारत से मिले 176 के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तानी टीम ने पावरप्ले में ही कई विकेट गंवा दिए। पाकिस्तान के खिलाड़ी एक के बाद एक पवेलियन लौटते रहे।

Follow : Google News Icon  
IND vs PAK T20
IND vs PAK T20 | Image: SOCIAL MEDIA

IND vs PAK: कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में भारत से मिले 176 के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तानी टीम को भारतीय गेंदबाजों से झटके पर झटके मिले। पहले हार्दिक ने पाक बल्लेबाज साहिबजादा फरहान को बिना खाता खोले ही पवेलियन भेज दिया। उसके बाद बुमराह ने एक ही ओवर में दो विकेट लेकर पाकिस्तानी टीम को बैक फुट पर ला दिया।

पावरप्ले में पाकिस्तान ने गंवाए 4 विकेट

बता दें, भारत और पाकिस्तान के बीच मैच में भारत ने पावरप्ले में ही पाकिस्तान के 4 विकेट ले लिए। इसमें हार्दिक ने जहां पहले ओवर में शिकार किया तो बुमराह ने दूसरे ओवर में दो शिकार किए। इसके बाद स्पिनर अक्षर पटेल ने पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम को आउट करके पाक को चौथा झटका दिया। हालांकि यह खबर लिखे जाने तक पाकिस्तान के 6 खिलाड़ी पवेलियन लौट चुके हैं।

पावरप्ले का आखिरी ओवर

पावरप्ले का आखिरी ओवर वरुण चक्रवर्ती ने फेंका, जिसमें उन्होंने मात्र 4 रन दिए। पावरप्ले के आखिरी बॉल तक पाकिस्तान ने मात्र 38 रन बनाए और 4 विकेट गंवा दिए, जो भारत के स्कोर से काफी पीछे है। ऐसे में कहा जा सकता है कि भारत ने मैच को अपने मुट्ठी में कर लिया है और यहां से अगर देखें तो भारत की जीत की संभावना 92 प्रतिशत है।

भारत ने दिया 175 रनों का टारगेट

इससे पहले भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 175 रन का स्कोर खड़ा किया। टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा ईशान किशन ने 40 गेंद में 77 रन बनाए। वहीं पाकिस्तान की तरफ से मैच में सैम अयूब ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए हैं।

Advertisement

भारत-पाकिस्तान का सबसे बड़ा स्कोर

भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाया। यह पाकिस्तान के खिलाफ T20 वर्ल्ड कप के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर है। आपको बता दें कि इससे पहले 2022 के टी20 वर्ल्ड कप में भारत ने 160 रन बनाए थे, जिसमें पाकिस्तानी टीम 4 विकेट से मैच हार गई थी।

ऐसी हैं दोनों टीमें

भारतीय टीम: इशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रित बुमरा, अभिषेक शर्मा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, वाशिंगटन सुंदर।

Advertisement

पाकिस्तानी टीम: सईम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, मोहम्मद नवाज, शादाब खान, फहीम अशरफ, उस्मान खान (विकेटकीपर), शाहीन अफरीदी, अबरार अहमद, उस्मान तारिक, फखर जमान, नसीम शाह, सलमान मिर्जा, ख्वाजा नफे।

ये भी पढ़ें:  T20 World Cup 2026 IND vs PAK: ईशान किशन ने भारतीय पारी को संभाला, पाकिस्तान को मिला 176 रन का टारगेट

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 15 February 2026 at 21:50 IST