अपडेटेड 2 November 2024 at 17:08 IST
IND vs NZ: जडेजा-अश्विन के जाल में फंसा न्यूजीलैंड, 9 विकेट गंवाए; भारत की पकड़ में मैच
India vs New Zealand, 3rd Test Mumbai, Day-2: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टेस्ट मुंबई में जारी है। रवींद्र जडेजा और रविंचंद्रन अश्विन की घातक गेंदबाजी के दम पर भारत ने मैच में शिकंजा कस लिया है और भारत के जीतने के चांस बढ़ गए हैं।
- खेल समाचार
- 4 min read

2 November 2024 at 17:07 IST
IND v NZ LIVE SCORE: भारत ने न्यूजीलैंड को दिया नौंवा झटका
भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुंबई में जारी तीसरे और आखिरी टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल खत्म हो गया है। जडेजा और अश्विन की घातक गेंदबाजी के दम पर भारत ने मैच पर शिकंजा कस लिया है। भारत ने दूसरे दिन दूसरी पारी में न्यूजीलैंड के 9 विकेट गिरा दिए हैं। न्यूजीलैंड के पास 143 रन की लीड है। भारत के पास जीतने का सुनहरा मौका है।
2 November 2024 at 16:52 IST
IND v NZ LIVE SCORE: भारत ने न्यूजीलैंड का आठवां विकेट गिराया
रवींद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन ने तीसरे टेस्ट मैच की दूसरी पारी में अपनी घातक गेंदबाजी से न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी को धराशाई कर दिया है। जडेजा-अश्विन की शानदार गेंदबाजी की बदौलत भारत ने न्यूजीलैंड का आठवां गिरा दिया है।
Advertisement
2 November 2024 at 16:15 IST
IND v NZ LIVE SCORE: भारत ने न्यूजीलैंड का छठा विकेट गिराया
रवींद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन ने तीसरे टेस्ट की दूसरी पारी में न्यूजीलैंड को अपनी फिरकी के जाल में फंसा लिया है। अश्विन ने ग्लेन फिलिप्स को आउट कर भारत को छठी सफलता दिलाई है।
2 November 2024 at 16:03 IST
IND v NZ LIVE SCORE: भारत ने न्यूजीलैंड को पांचवा झटका दिया
स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने एक बार फिर फिरकी जादू चलाया है। जडेजा ने दूसरी पारी में न्यूजीलैंड का दूसरा विकेट चटकाया है और भारत को पांचवीं सफलता दिलाई है। टीम इंडिया ने तीसरे टेस्ट में अब अपना शिकंजा कस लिया है।
Advertisement
2 November 2024 at 14:49 IST
India vs New Zealand, 3rd Test Live Updates: न्यूजीलैंड का तीसरा विकेट गिरा
मुंबई टेस्ट में टीम इंडिया ने शानदार वापसी की है। पहले शुभमन गिल और ऋषभ पंत के अर्धशतक के मदद से भारत ने 28 रनों की अहम लीड हासिल की। इसके बाद दूसरी पारी में न्यूजीलैंड की पारी लड़खड़ा रही है। उन्होंने 40 के स्कोर पर दो विकेट खो दिए हैं। आकाश दीप ने कीवी कप्तान टॉम लैथम को आउट किया, वहीं वाशिंगटन सुंदर ने डेवोन कॉनवे का काम तमाम किया। इसके बाद अश्विन ने रचिन रविंद्र का विकेट लेकर मैच में भारत को आगे कर दिया है।
2 November 2024 at 13:35 IST
IND vs NZ Live Score: 263 रन पर सिमटी टीम इंडिया
मुंबई टेस्ट की पहली पारी में न्यूजीलैंड के 235 रनों के जवाब में भारत ने 263 रन बनाए हैं। शुभमन गिल ने सबसे ज्यादा 90 रनों की शानदार पारी खेली। टीम इंडिया ने पहली पारी के आधार पर 28 रन की बढ़त हासिल की। न्यूजीलैंड की तरफ से एजाज पटेल ने सबसे ज्यादा 5 विकेट लिए।
2 November 2024 at 12:50 IST
IND vs NZ Live Score: गिल का टूटा दिल
मुंबई टेस्ट की पहली पारी में शुभमन गिल शतक से चूक गए। 90 रन बनाकर वो न्यूजीलैंड के स्पिनर एजाज पटेल की गेंद पर स्लिप में कैच आउट हुए। भारत का स्कोर- 227/8
2 November 2024 at 12:30 IST
India vs New Zealand Live Score: सरफराज शून्य पर आउट
दूसरे दिन के लंच ब्रेक के बाद भारत ने दो विकेट जल्दी खो दिए। रविंद्र जडेजा 14 रन बनाकर आउट हुए, वहीं सरफराज खान बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। भारत का स्कोर 200 के पार पहुंच गया है और शुभमन गिल शतक के करीब हैं। वाशिंगटन सुंदर उनके साथ बल्लेबाजी कर रहे हैं। न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 235 रन बनाए थे।
2 November 2024 at 10:59 IST
IND vs NZ Live Score: भारत को 5वां झटका
भारत का 5वां विकेट गिरा। खतरनाक अंदाज में खेल रहे ऋषभ पंत 60 रन बनाकर लेग स्पिनर ईश सोढ़ी का शिकार बने। शुभमन गिल 65 के स्कोर पर खेल रहे हैं। उनका साथ देने रविंद्र जडेजा आए हैं। भारत का स्कोर 180-5
2 November 2024 at 10:48 IST
IND vs NZ Live Score: गिल-पंत ने जड़ा अर्धशतक
मुंबई टेस्ट के दूसरे दिन टीम इंडिया मैच में अपनी पकड़ मजबूत कर रही है। शुभमन गिल और ऋषभ पंत फिफ्टी जड़कर खेल रहे हैं। न्यूजीलैंड की फील्डिंग काफी खराब रही और दोनों बल्लेबाजों का आसान कैच छूटा।
2 November 2024 at 09:45 IST
IND vs NZ Live Score: दूसरे दिन का खेल शुरू
मुंबई टेस्ट के दूसरे दिन का खेल शुरू हो गया है। भारत ने 86/4 से आगे खेलना शुरू किया। ऋषभ पंत ने दूसरे दिन की शुरुआत दो चौके से की। टीम इंडिया ने 100 रन का आंकड़ा पार कर लिया है।
2 November 2024 at 08:59 IST
IND vs NZ Live Score: गिल-पंत और सरफराज बचाएंगे लाज?
मुंबई टेस्ट की पहली पारी में टीम इंडिया के टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों ने फिर निराश किया। 86 रन पर 4 विकेट गिर चुके हैं। क्रीज पर शुभमन गिल 31 रन बनाकर डटे हुए हैं और दूसरी छोर पर ऋषभ पंत हैं। भारत को अगर इस मुकाबले में जीत की तरफ बढ़ना है तो इन दोनों को बड़ी पार्ट्नर्शिप करनी होगी। इनके अलावा सरफराज खान से भी अच्छी पारी की उम्मीद होगी।
2 November 2024 at 08:59 IST
IND vs NZ Live Score: रोहित-कोहली ने किया निराश
टीम इंडिया के दो स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली ने एक बार फिर निराशाजनक प्रदर्शन किया। रोहित 18 रन बनाकर मैट हेनरी का शिकार हुए, जबकि विराट कोहली सिर्फ एक रन बनाकर रन आउट हो गए। इनके अलावा यशस्वी जायसवाल भी ज्यादा कमाल नहीं दिखा सके और 30 रन बनाकर आउट हुए।
2 November 2024 at 08:59 IST
IND vs NZ Live Score: भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन
भारत की प्लेइंग XI: यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सरफराज खान, रविंद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, रविचंद्रन अश्विन, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज
न्यूजीलैंड की प्लेइंग XI: टॉम लैथम (कप्तान), डेवोन कॉनवे, विल यंग, रचिन रवींद्र, डेरिल मिशेल, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, ईश सोढ़ी, मैट हेनरी, अजाज पटेल, विलियम ओ'रूर्के
Published By : Ritesh Kumar
पब्लिश्ड 2 November 2024 at 09:01 IST