रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय क्रिकेट टीम को पुणे में दूसरे टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ करारी हार मिली है। न्यूजीलैंड ने भारत को 113 रन से हराया है। इसी के साथ न्यूजीलैंड ने सीरीज पर 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है।
भारत न्यूजीलैंड के खिलाफ पुणे में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में हार की दहलीज पर खड़ा है। भारत ने आकाश दीप के रूप में नौंवा विकेट गंवा दिया है और उसे जीत के लिए अभी भी 116 रन चाहिए।
पुणे टेस्ट में न्यूजीलैंड की टीम इतिहास रचने के बेहद करीब है। दूसरी पारी में भारत ने 7 विकेट खो दिए हैं और लक्ष्य अभी भी बहुत दूर है। पहली पारी में 7 विकेट लेने वाले मिचेल सैंटनर दूसरी इनिंग में भी भारतीय बल्लेबाजों के नाक में दम कर रहे हैं। उन्होंने अब तक 5 विकेट चटकाए हैं।
भारत को दूसरा झटका लगा। शुभमन गिल 23 रन बनाकर मिचेल सैंटनर का शिकार हुए। इससे पहले रोहित शर्मा के रूप में भारत का पहला विकेट गिरा था। रोहित सिर्फ एक रन बनाकर पवेलियन लौटे। फिलहाल यशस्वी जायसवाल अर्धशतक जड़कर डटे हुए हैं।
पुणे टेस्ट के चौथे दिन भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को 255 रनों पर ऑलआउट कर दिया। भारत को ये मैच जीतने के लिए 359 रनों की दरकार है। दूसरी पारी में वाशिंगटन सुंदर ने 4, जडेजा ने 3 और अश्विन ने 2 विकेट चटकाए। न्यूजीलैंड के लिए कप्तान टॉम लैथम ने सबसे अधिक 86 रनों की कीमती पारी खेली।
न्यूजीलैंड के खिलाफ पुणे टेस्ट में टीम इंडिया बैकफुट पर है। अगर रोहित शर्मा एंड कंपनी को ये मुकाबला जीतना है तो उन्हें चमत्कार करना होगा क्योंकि न्यूजीलैंड ने अभी तक 300 से ज्यादा की लीड हासिल कर ली है। इससे पहले भारतीय टीम पहली पारी में सिर्फ 156 रनों पर ढेर हो गई थी। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और पहली पारी में 259 रन बनाये।