LIVE BLOG

अपडेटेड 24 October 2024 at 17:00 IST

IND vs NZ: न्यूजीलैंड 259 पर ढेर, रोहित बिना खाता खोले आउट; पहले दिन भारत का स्कोर 16/1

India vs New Zealand, 2nd Test: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट पुणे में खेला जा रहा है। पहले दिन का खेल खत्म हो गया है और भारत ने 1 विकेट गंवाकर 16 रन बनाए हैं। कप्तान रोहित शर्मा बिना खाता खोले आउट हो गए।

Follow : Google News Icon  
IND v NZ Pune Test 1st Day Stumps
भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म | Image: BCCI

24 October 2024 at 16:58 IST

IND v NZ: भारत पहले दिन 16 रन पर 1 विकेट

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पुणे में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल खत्म हो गया है। भारत ने पहले दिन 1 विकेट गंवाकर 16 रन बनाए हैं। शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल क्रीज पर मौजूद हैं। कप्तान रोहित शर्मा बिना खाता खोले आउट हो गए थे। इससे पहले भारत ने वॉशिंगटन सुंदर की घातक गेंदबाजी के दम पर न्यूजीलैंड को 259 रन पर ऑलआउट कर दिया था। 


24 October 2024 at 16:06 IST

IND v NZ LIVE SCORE: भारत को पहला झटका

न्यूजीलैंड के खिलाफ पुणे में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में भारत को पहला झटका लग गया है। कप्तान रोहित शर्मा बिना खाता खोले आउट हो गए हैं। 


Advertisement

24 October 2024 at 15:50 IST

IND v NZ LIVE SCORE: न्यूजीलैंड 259 पर ढेर

युवा ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर की घातक गेंदबाजी के दम पर भारत ने पुणे में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड को 259 रन पर ढेर कर दिया है। वॉशिंगटन सुंदर ने 7 विकेट चटकाए हैं। 


24 October 2024 at 14:12 IST

IND vs NZ Live Score: सुंदर को मिला विकेट

न्यूजीलैंड का 5वां विकेट गिरा। ऑफ स्पिनर वाशिंगटन सुंदर ने पिछले मैच के शतकवीर रचिन रविंद्र को 65 के स्कोर पर आउट किया और उसके बाद विकेट किपर टॉम ब्लंडेल को चलता किया।  


Advertisement

24 October 2024 at 11:45 IST

IND vs NZ Live Score: लंच तक न्यूजीलैंड 90/2

भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट पुणे में खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले दिन के लंच तक उन्होंने दो विकेट खोकर 90 रन बना लिए हैं। अभी तक दोनों विकेट अश्विन के नाम रहे हैं। 


24 October 2024 at 10:43 IST

IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड को पहला झटका

पुणे टेस्ट में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, हालांकि उनकी शुरुआत अच्छी नहीं हुई। कप्तान टॉम लैथम एक बार फिर बिना कुछ खास कमाल किए आउट हुए। अश्विन ने उनका विकेट लिया। 


24 October 2024 at 09:21 IST

IND vs NZ Live Score: पुणे टेस्ट में भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग XI

भारत की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत, सरफराज खान, रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, वाशिंगटन सुंदर, आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह

न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन: टॉम लैथम (कप्तान), डेवोन कॉनवे, विल यंग, ​​रचिन रवींद्र, डेरिल मिशेल, टॉम ब्लंडेल (डब्ल्यू), ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सेंटनर, टिम साउदी, अजाज पटेल, विलियम ओ'रूर्के


24 October 2024 at 09:09 IST

IND vs NZ Live Score: भारत की प्लेइंग XI में 3 बड़े बदलाव

भारत के खिलाफ पुणे टेस्ट में न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव हुआ है। तेज गेंदबाज मैट हेनरी की जगह स्पिनर मिचेल सैंटनर की एंट्री हुई है। भारत की बात करें तो प्लेइंग इलेवन में 3 बड़े बदलाव हुए हैं। केएल राहुल, कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज की छुट्टी हो गई है। शुभमन गिल, वाशिंगटन सुंदर और आकाश दीप को मौका मिला है।  


24 October 2024 at 08:44 IST

IND vs NZ Live Score: पुणे टेस्ट के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत, केएल राहुल, रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह


24 October 2024 at 08:43 IST

शतक जड़कर बाहर बैठेंगे सरफराज?

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में भारत को भले ही हार का सामना करना पड़ा लेकिन सरफराज खान ने शानदार बैटिंग कर फैंस का दिल जीत लिया। मुश्किल समय पर उन्होंने शतक जड़ा और टीम की वापसी करवाई। बेंगलुरू टेस्ट की दूसरी पारी में सरफराज ने 125 रन बनाए। टीम इंडिया के हेड कोच जिस तरह से केएल राहुल का सपोर्ट कर रहे हैं उसको देखते हुए लगता है कि उनका पुणे में भी खेलना तय है। अगर शुभमन गिल भी प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बनते हैं तो शतक जड़ने के बावजूद सरफराज खान को बेंच पर बैठना पड़ सकता है। 


24 October 2024 at 08:38 IST

IND vs NZ Live Score: कैसा रहेगा पुणे के पिच का मिजाज?

बेंगलुरू में खेले गए टेस्ट में न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाजों ने भारतीय बल्लेबाजों को खूब परेशान किया। दूसरे टेस्ट से पहले गौतम गंभीर ने कहा कि उम्मीद है कि पुणे में हमें पारंपरिक रूप से इंडियन पिच देखने को मिल सकता है। ऐसे में उम्मीद है कि पुणे की पिच स्पिन गेंदबाजों के लिए मददगार साबित होगी और पहले-दूसरे दिन से ही स्पिनर्स गेम में आ जाएंगे। टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी का फैसला ले सकती है। 


24 October 2024 at 08:38 IST

IND vs NZ Live Score: कैसा है पुणे का मौसम?

इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। मौसम रिपोर्ट के अनुसार 24 अक्टूबर, गुरुवार को पुणे में बारिश की संभावना बेहद कम है। पुणे में आज तामपान 32 डिग्री सेल्सियस रहेगा। दोपहर में बादल भी छाए रहेंगे लेकिन बारिश नहीं होगी। ऐसे में फैंस को टेस्ट मैच का भरपूर रोमांच देखने को मिलेगा। 


24 October 2024 at 08:37 IST

IND vs NZ Live Score: पुणे में होगा हिसाब बराबर?

बेंगलुरू में खेले गए पहले टेस्ट में भारत को बड़ी हार का सामना करना पड़ा था। न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को पहली पारी में सिर्फ 42 रनों पर ढेर कर दिया। दूसरी पारी में सरफराज खान, ऋषभ पंत और विराट कोहली ने अच्छी बल्लेबाजी तो की लेकिन जीत के लिए इतना काफी नहीं था। न्यूजीलैंड ने पहले टेस्ट में भारत को 8 विकेट से हरा दिया। 

Published By : Ritesh Kumar

पब्लिश्ड 24 October 2024 at 08:41 IST