अपडेटेड 18 February 2026 at 21:05 IST

T20 World Cup 2026: 6-6-6... ताबड़तोड़ 6 छक्कों के साथ सिर्फ इतनी गेंदों में शिवम दुबे ने जड़ दी हाफ सेंचुरी, ईशान किशन सस्ते में निपटे

T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 36वां मैच भारत और नीदरलैंड के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में अभिषेक शर्मा और ईशान किशन का बल्ला फ्लॉप रहा, तो इस मैच में शिवम दुबे ने ताबड़तोड़ पारी खेली।

Follow : Google News Icon  
Shivam Dube
शिवम दुबे ने नीदरलैंड के गेंदबाजों को लिया आड़े हाथों | Image: X/BCCI

T20 World Cup 2026: बुधवार, 18 फरवरी को टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 36वां मैच भारत और नीदरलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में भारत ने पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।

मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही। अभिषेक शर्मा फिर से बिना खाता खोले आउट हो गए। वहीं, ईशान किशन भी 18 रन और उसके बाद तिलक वर्मा 31 रन बनाकर आउट हो गए। तिलक के बाद शिवम दुबे ने टीम को संभाला और 25 गेंदों में ताबड़तोड़ 50 रन बनाए। हालांकि, शिवम दुबे 66 रन बनाकर आउट हो गए। भारत ने नीदरलैंड को 194 रन का टारगेट दिया।

शिवम दुबे ने खेली ताबड़तोड़ पारी

भारत बनाम नीदरलैंड मैच में शिवम दुबे ने नीदरलैंड के गेंदबाजों को खूब खबर ली है। शिवम ने महज 25 गेंदों में ताबड़तोड़ 50 रन बना लिए। 50 रन की पारी में उन्होंने 4 चौके और 4 लंबे-लंबे छक्के लगाए। टी20 वर्ल्ड कप में शिवम दुबे ने पहली अर्धशतकीय पारी खेली।  हालांकि, शिवम दुबे 66 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने अपनी पारी में 4 चौके और 6 छक्के लगाए।

भारत ने 194 रन का दिया टारगेट

भारत बनाम नीदरलैंड मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नीदरलैंड को 194 रन का टारगेट दिया है। इस मैच में शिवम दुबे 66 और कप्तान सूर्याकुमार यादव ने सबसे अधिक 34 रन बनाए। वहीं, हार्दिक पंड्या ने लास्ट में 21 गेंदों में 30 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। 

Advertisement

ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2026: पहले मुकाबले में ही टीम इंडिया की कड़ी टक्कर, सबसे मजबूत इस टीम से होगी भिड़ंत, जानें सुपर-8 का पूरा शेड्यूल
 

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 18 February 2026 at 20:54 IST