अपडेटेड 18 February 2026 at 23:08 IST
T20 World Cup 2026: भारत का टी20 वर्ल्ड कप में विजय रथ जारी, नीदरलैंड को 17 रन से हराया, शिवम दुबे की तूफानी पारी
T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 36वां मैच भारत और नीदरलैंड के बीच खेला गया। इस मैच को भारत ने आसानी से 17 रन से जीत लिया है। मैच में शिवम दुबे ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली।
- खेल समाचार
- 2 min read

T20 World Cup 2026: बुधवार, 18 फरवरी को टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 36वां मैच भारत और नीदरलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में भारत ने पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।
मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 193 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नीदरलैंड की टीम 20 ओवर में महज 176 रन ही बना पाई और इस मैच को भारत ने आसानी से 17 रन से जीत लिया। भारत ने अपने चारों लीग मैच जीत लिए हैं। इस मैच में भारत की तरफ से सबसे अधिक रन शिवम दुबे ने बनाए।
शिवम दुबे ने खेली तूफानी पारी
मैच में पहले बैटिंग करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही और बिना खाता होल ही अभिषेक शर्मा आउट हो गए। इस मैच में शिवम दुबे से सबसे अधिक रन बनाए। उन्होंने 31 गेंदों का समाना करते हुए चार चौके और 6 छक्के की मदद से 66 रन बनाए। इसके अलावा, कप्तान सूर्याकुमार ने 34 रन बनाए।
वरुण ने चटकाए सबसे अधिक विकेट
194 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए नीदरलैंड ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 176 रन ही बना पाए। भारत की तरफ से वरुण चक्रवर्ती ने सबसे अधिक विकेट चटकाए। उन्होंने 3 ओवर में सिर्फ 14 रन देकर 3 विकेट चटकाए। वरुण के अलावा, शिवम दुबे ने 2 विकेट और हार्दिक-बुमराह ने 1-1 विकेट चटकाए।
Advertisement
भारत के सुपर 8 के मुकाबला कब-कब है?
नीदरलैंड से जीत के बाद भारत का अब सुपर 8 का मुकाबला शुरू होगा। भारत अपना पहला सुपर 8 मैच दक्षिण अफ्रीका से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 22 फरवरी को खेलेगा। दूसरा मुकाबला 26 फरवरी को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में जिम्बाब्वे के खिलाफ। तीसरा सुपर-8 मुकाबला 01 मार्च को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला जाएगा।
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 18 February 2026 at 22:42 IST