IND vs ENG: कुलदीप यादव की होगी वापसी, गिल की चोट ने बढ़ाई चिंता, जानें भारत की संभावित प्लेइंग 11
ENG vs IND 2nd ODI: टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच दूसरा वनडे मुकाबला आज खेला जाएगा। भारत पहले ही इस सीरीज में बढ़त बना ली है। आइए जान लेते हैं दूसरे मैच के लिए भारत की प्लेइंग 11 क्या हो सकती है।
- खेल समाचार
- 2 min read

ENG vs IND 2nd ODI: टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जाने वाला दूसरा वनडे मुकाबला बेहद दिलचस्प होने वाला है, क्योंकि एक तरफ भारत सीरीज को अपने करना चाहेगा, तो दूसरी तरफ इंग्लिश टीम 1-1 की बराबरी करने चाहेगी।
भारत पहला वनडे मैच जीतकर सीरीज में 1-0 से आगे पहले ही आगे हैं। हालांकि, इस बीच कप्तान शुभमन गिल को लेकर फैंस के बीच चिंता बढ़ गई है, क्योंकि पहले मैच में वो चोटिल हो गए थे। वहीं, कयास लगाया जा रहा है कि दूसरे मैच में कुलदीप यादव की वापसी हो सकती हैं। ऐसे में यह देखना रोचक होगा कि भारतीय टीम प्लेइंग-11 में बदलाव करती है या नहीं। आइए भारत की संभावित प्लेइंग 11 जानते हैं।
गिल की चोट ने बढ़ाई चिंता
गौरतलब है कि पहले वनडे में कप्तान शुभमन गिल चोटिल हो गए थे, जिसके बाद उन्हें बीच पारी में पवेलियन लौटना पड़ा था। उसके बाद गिल बैटिंग करने नहीं आए। हालांकि, चोटिल होने से पहले गिल ने 75 गेंदों का सामना करते हुए शानदार 80 रनों की पारी खेली थी। ऐसे में अब देखना है कि वो दूसरे मैच में खेलते हैं या नहीं।
कुलदीप यादव की होगी वापसी
टीम इंडिया दूसरे वनडे के लिए टीम में कोई बदलाव करती है नहीं, ये भी देखने लायक है। टीम इंडिया अपने स्पिन को और अधिक मजबूत करना चाहेगी, तो कुलदीप यादव की वापसी हो सकती है। हालांकि, पहले मैच का प्रदर्शन देखते हुए यह नहीं लगता है कि कुलदीप की वापसी होगी।
Advertisement
2nd ODI के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार/कुलदीप यादव।
ये भी पढ़ें: ENG vs IND: दूसरे ODI का समय बदला, 2 घंटे देरी से होगा शुरू, जानें कहां देख सकते हैं LIVE