LIVE BLOG

IND vs AUS: तीसरे दिन सिर्फ 17 ओवर खेली टीम इंडिया, 4 विकेट गिरे, बारिश के कारण आगे का खेल रद्द

India vs Australia 3rd Test Day 3: ब्रिस्बेन टेस्ट की पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया ने रनों का पहाड़ खड़ा किया है। ट्रेविस हेड और स्टीव स्मिथ के शतक की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने स्कोरबोर्ड पर 445 रन बनाए हैं। भारत की तरफ से जसप्रीत बुमराह ने सबसे अधिक 6 विकेट चटकाए।

Follow : Google News Icon  
ind vs aus 3rd test day 3 live
ind vs aus 3rd test day 3 live | Image: X

India vs Australia 3rd Test Day 3: ब्रिस्बेन टेस्ट की पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया ने रनों का पहाड़ खड़ा किया है। ट्रेविस हेड और स्टीव स्मिथ के शतक की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने स्कोरबोर्ड पर 445 रन बनाए हैं। भारत की तरफ से जसप्रीत बुमराह ने सबसे अधिक 6 विकेट चटकाए। ट्रेविस हेड ने 152 रन और स्टीव स्मिथ ने 101 रनों की पारी खेली। दोनों के बीच 241 रनों की साझेदारी हुई। भारत की तरफ से यशवी जायसवाल और केएल राहुल ओपनिंग करने उतरे। 
 


India vs Australia Live Score: भारत को चौथा झटका

ब्रिस्बेन टेस्ट में टीम इंडिया पूरी तरह से बैकफुट पर है। तीसरे दिन का खेल बारिश की वजह से बार-बार रोका जा रहा है। बारिश और खेल के बीच भारत ने महज 48 के स्कोर पर 4 विकेट गंवा दिए हैं। यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली और ऋषभ पंत आउट होकर पवेलियन लौट चुके हैं। क्रीज पर केएल राहुल और रोहित शर्मा मौजूद हैं। 


India vs Australia: विराट कोहली फिर फ्लॉप

ब्रिस्बेन टेस्ट की पहली पारी में टीम इंडिया की बल्लेबाजी फिर लड़खड़ा गई है। ओपनर यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल और विराट कोहली पवेलियन लौट चुके हैं। मिचेल स्टार्क ने 2 और हेजलवुड ने एक विकेट चटकाया। बारिश के कारण अंपायर ने जल्दी लंच ब्रेक का ऐलान किया। भारत ने अभी तक 22 रन बनाए हैं और 3 विकेट खो दिए हैं। 


Advertisement

India vs Australia Live Score: भारत को बड़ा झटका

ब्रिस्बेन टेस्ट के तीसरे दिन बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। यशस्वी जायसवाल एक बार फिर मिचेल स्टार्क का शिकार बने। वो सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हुए। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 445 रन बनाए हैं।


India vs Australia Live Score: ऑस्ट्रेलिया ने बनाए 445 रन

ब्रिस्बेन टेस्ट की पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया ने रनों का पहाड़ खड़ा किया है। ट्रेविस हेड और स्टीव स्मिथ के शतक की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने स्कोरबोर्ड पर 445 रन बनाए हैं। भारत की तरफ से जसप्रीत बुमराह ने सबसे अधिक 6 विकेट चटकाए। 
 


Advertisement
Published By :
Ritesh Kumar

पब्लिश्ड