U19 World Cup 2026: अंडर-19 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भारत-अफगानिस्तान की टक्कर, जानें कब और कहां फ्री में देखें LIVE मैच

U19 World Cup 2026: आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 अब अपने आखिरी मुकाम पर है। बुधवार, 4 जनवरी को भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरा सेमीफाइनल मैच खेला जाएगा। भारत शानदार फर्म में हैं। आइए जानते हैं इस मैच को कब और कहां फ्री में देख सकते हैं।

Follow : Google News Icon  
U19 World Cup
अंडर-19 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भारत-अफगानिस्तान का टक्कर | Image: Social media

U19 World Cup 2026: आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 अब अपने सबसे आखिरी मोड़ पर पहुंच चुका है। इस टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला बुधवार, 4 फरवरी को भारत और अफगानिस्तान के बीच जिम्बाब्वे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब मैदान में खेला जाएगा। अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में दोनों ही टीमें, भारत और अफगानिस्तान शानदार फर्म में चल रही हैं। ऐसे में सेमीफाइनल में कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी। आपको बता दें कि इंग्लैंड पहले ही फाइनल में पहुंच चुका है। ऐसे में भारत और अफगानिस्तान में से जो जीतेगा उसका मुकाबला इंग्लैंड से होगा।

शानदार फॉर्म में U19 टीम इंडिया

इस टूर्नामेंट में अब तक भारतीय अंडर-19 टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है। टीम इंडिया ग्रुप स्टेज में सभी मैच जीतकर ग्रुप-बी में टॉप पर रही है। इस टूर्नामेंट के सुपर सिक्स में भारत ने पाकिस्तान को बड़े अंतर से हराया था। सेमीफाइनल मैच में वैभव सूर्यवंशी और कप्तान आयुष म्हात्रे पर फैंस की नजर रहेगी।

भारत-अफगानिस्तान कब से देखें?

अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला भारतीय समयानुसार 1 बजे से शुरू हो जाएगा। हालांकि, इस मैच का टॉस 12.30 मिनट पर ही हो गाएगा। ऐसे में आप 1 बजे से मैच का लाइव एक्शन देख सकते हैं।

भारत-अफगानिस्तान कहां देखें?

भारत-अफगानिस्तान सेमीफाइनल मैच को आप स्टार स्पोर्ट्स के अलग-अलग चैनलों पर देख सकते हैं। वहीं, अगर आपके पास जियो हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन हैं, तो आप फ्री में मोबाइल में लाइव एक्शन का लुत्फ उठा सकते हैं।

Advertisement

भारत की संभावित टीम

आयुष म्हात्रे (कप्तान), एरोन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू, वेदांत त्रिवेदी, कनिष्क चौहान, आरएस अंबरीश, खिलान पटेल, हेनिल पटेल,  हरवंश पंगालिया।

ये भी पढ़ें: T20 World Cup: 'एक पीढ़ी बर्बाद हो जाएगी', कपिल देव ने टी20 वर्ल्ड कप कंट्रोवर्सी पर पाकिस्तान को सुनाई खरी-खोटी

 

Advertisement
Published By :
Sujeet Kumar
पब्लिश्ड