IND vs AFG: लखनऊ में गिल-ईशान का 'तांडव', टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को दिया 403 रनों का विशाल लक्ष्य

IND vs AFG: भारत बनाम अफगानिस्तान के बीच लखनऊ में दूसरा वनडे मुकाबला खेला जा रहा है। मैच में भारत ने अफ़गान को 403 रनों का विशाल लक्ष्य दिया। गिल और ईशान किशन ने शानदार शतकीय पारी।

India vs Afghanistan 2nd ODI at Lucknow IND vs AFG
लखनऊ में गिल-ईशान का 'तांडव', टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को दिया 403 रनों का विशाल लक्ष्य | Image: BCCI

IND vs AFG: टीम इंडिया बनाम अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 49.5 ओवर में 402 रन बनाए और अफगानिस्तान को जीत के लिए 403 रनों का विशाल लक्ष्य दिया है।

इससे पहले अफगानिस्तान के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले भारत को बैटिंग करने का न्योता दिया। टीम इंडिया ने पहले बैटिंग करते हुए कप्तान शुभमन गिल और ईशान किशन की शतकीय पारी के दम पर 402 रन का विशाल स्कोर खड़ा करने में कामयाब रही।

शुभमन गिल का बतौर कप्तान पहला शतक

इस मैच में कप्तान शुभमन गिल ने सबसे अधिक और शानदार पारी खेली। गिल ने इस मैच में वनडे करियर का 9वां और बतौर वनडे कप्तान पहला शतक बनाया। उन्होंने 110 गेंदों का सामना करते हुए 22 चौके और 2 छक्के की मदद से 154 रन बनाए। 

ईशान किशन की तूफानी पारी

टीम इंडिया को 402 रन तक पहुंचाने में ईशान किशन का भी अहम योगदान रहा। इस मैच में ईशान ने तूफानी अंदाज में 125 रनों की पारी खेली। ईशान ने महज 79 गेंदों का सामना करते हुए 125 रनों की धमाकेदार पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 14 चौके और 7 छक्के लगाए। वहीं, ईशान और गिल के बीच तीसरे विकेट के लिए 224 रनों की साझेदारी रही। अब अफगान को इस मैच को जीतने के लिए 403 रन बनाने होंगे। 

Advertisement
Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड