IND vs AFG: धर्मशाला में शुभमन गिल के बल्ले से बरसे रन, टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से चटाई धूल

India vs Afghanistan: भारत बनाम अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला खेला गया, जिसे इंडिया ने आसानी से 7 विकेट से जीत लिया हैं। इस मैच में शुभमन गिल ने शानदार कप्तानी पारी खेली।

India vs Afghanistan 1st ODI match result
शुभमन गिल का धर्मशाला में धमाका, भारत ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से रौंदा | Image: Bcci

India vs Afghanistan: भारत बनाम अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला धर्मशाला में खेला गया, जिसे टीम इंडिया के अफ़गान को 7 विकेट से धूल चटा दी है। टीम इंडिया की जीत में कप्तान शुभमन गिल हीरो रहे, जिन्होंने नाबाद 84 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। इसी के साथ भारत सीरीज में 1-0 से आगे हो गया है। मैच के अंत में केएल राहुल ने लगातार तीन गेंदों में तीन चौके लगाकर टीम को जीत दिलाई। उन्होंने ताबड़तोड़ नाबाद 39 रनों की पारी खेली।

इससे पहले भारत के टॉस जीकर अफ़गान को पहले बैटिंग करने का न्योता दिया। अफ़गान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 24.5 ओवर में 10 विकेट नुकसान पर 194 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने 22.5 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर ली।

शुभमन गिल के बल्ले से रनों की बारिश

टीम इंडिया को जीत दिलाने में कप्तान शुभमन गिल का अहम योगदान रहा। उन्होंने महज 66 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 84 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। इस दौरान उन्होंने अपनी पारी में 11 चौके और दो छक्के लगाए। वहीं, गिल के अलावा, सबसे अधिक केएल राहुल ने नाबाद 19 गेंदों में तूफानी अंदाज में 39 रन बनाए।

हर्ष और बराड़ चमके

इस मैच में टीम इंडिया के लिए दो खिलाड़ियों के डेब्यू किया। गुरनूर बराड़ और हर्ष दुबे। इस दोनों ने डेब्यू मैच में शानदार गेंदबाजी की। दोनों ने अपने डेब्यू मैच में 3-3 विकेट चटकाए, जिसके चलते अफ़गान 25 ओवर से पहले ही ऑलआउट हो गई।  

Advertisement

रहमानुल्लाह गुरबाज की पारी गई बेकार

इससे पहले अफ़गान को 194 रन के स्कोर तक पहुंचाने में सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज से सबसे अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 51 गेंदों का सामना करते हुए शानदार 102 रनों की पारी खेली। हालांकि, उनकी पारी अफ़गान की हार से नहीं बचा सकी।  

Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड