अपडेटेड 19 August 2024 at 13:19 IST

The Hundred: फाइनल में चमकी भारत की स्टार महिला खिलाड़ी, छक्का लगाकर लंदन स्पिरिट को दिलाई जीत

भारतीय आलराउंडर दीप्ति शर्मा ने बल्ले और गेंद से अहम भूमिका निभाई जिससे लंदन स्पिरिट ने फाइनल में वेल्स फायर को चार विकेट से हराकर महिला हंड्रेड खिताब जीता।

Follow : Google News Icon  
London Spirit Women with The Hundred Trophy
London Spirit Women with The Hundred Trophy | Image: Instagram/@londonspirit

The Hundred Women 2024 Final: भारतीय आलराउंडर दीप्ति शर्मा ने बल्ले और गेंद दोनों से अहम भूमिका निभाई जिससे लंदन स्पिरिट ने यहां लॉर्ड्स में खेले गए फाइनल में वेल्स फायर को चार विकेट से हराकर पहली बार महिला हंड्रेड का खिताब जीता।

दीप्ति ने 23 रन देकर एक विकेट लिया और फिर नाबाद 16 रन बनाए, जिसमें हेली मैथ्यूज पर लगाया गया विजयी छक्का भी शामिल है। इसके बाद इस भारतीय खिलाड़ी ने अपनी साथी बल्लेबाज चार्ली डीन को गले लगाया।

दीप्ति ने दो साल पहले ने इंग्लैंड के खिलाफ एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच के दौरान नॉन स्ट्राइकर छोर पर रन लेने के लिए आगे बढ़ी डीन को रन आउट कर दिया था। इसके बाद खेल भावना को लेकर बहस छिड़ गई थी। महिला हंड्रेड के फाइनल में वेल्स फायर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 115 रन बनाए। लंदन स्पिरिट ने छह विकेट पर 118 रन बना कर जीत हासिल की।

Advertisement

इसे भी पढ़ें: WI vs SA: गजब! 11 बल्लेबाज हुए जीरो पर आउट, फिर भी नहीं टूटा ये वर्ल्ड रिकॉर्ड

Advertisement

Published By : Ritesh Kumar

पब्लिश्ड 19 August 2024 at 13:19 IST