अपडेटेड 3 November 2024 at 23:26 IST

NZ से 0-3 से हारने पर भारत को Points Table में झटका; अब कैसे होगी WTC फाइनल में एंट्री? देखें समीकरण

न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू श्रृंखला में 0-3 की शर्मनाक हार के बाद भारत विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) तालिका में झटका लगा है। वो अब WTC फाइनल में कैसे पहुंचेगा?

Follow : Google News Icon  
india big defeat against new zealand now how will they enter in wtc final
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए भारत का समीकरण | Image: BCCI

WTC Points Table: न्यूजीलैंड (New Zealand) के खिलाफ घरेलू श्रृंखला में 0-3 की शर्मनाक हार के बाद भारत को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) तालिका में झटका लगा है। टीम इंडिया (Team India) करारी सीरीज हार के बाद WTC प्वॉइंट्स टेबल में नंबर-1 से दूसरे स्थान पर खिसक गई है। 

भारत (India) को मुंबई में खेले गए तीसरे टेस्ट में न्यूजीलैंड (New Zealand) ने 25 रन से हराकर 3-0 से सूपड़ा साफ किया। टेस्ट में 1999-2000 के बाद भारतीय टीम (Indian Team) को पहली बार वाइटवाश का सामना करना पड़ा है। टीम को तब साउथ अफ्रीका ( South Africa ) ने 2-0 से हराया था। ये पहली बार है जब भारत (India) को कम से कम तीन मैचों की श्रृंखला की सभी मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।

कैसे होगी WTC फाइनल में एंट्री?

भारत (India) की हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ( Australia ) WTC तालिका में पहले नंबर पर आ गया है और अब फाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए भारत (India) को ऑस्ट्रेलिया (Australia) में होने वाली पांच मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी (Border Gavaskar Trophy) के कम से कम चार मैच जीतने होंगे। WTC के मौजूदा चक्र में ये भारत की यह पांचवीं हार है, जिससे उसके जीत प्रतिशत में बड़ी गिरावट आई। टीम का जीत प्रतिशत 62.82 से खिसक कर 58.33 हो गया है। इस तरह भारत मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया (Australia) के बाद दूसरे स्थान पर खिसक गया, जिसने 62.50 के जीत प्रतिशत के साथ शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है।

Advertisement

भारत के लिए बहुत अहम हुई BGT

भारत को अब 5 मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी (Border Gavaskar Trophy) खेलने के लिए ऑस्ट्रेलिया (Australia) रवाना होना है। इस श्रृंखला का महत्व अब और अधिक बढ़ गया है, क्योंकि दोनों टीमें शीर्ष दो स्थानों के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगी। फाइनल में स्थान पक्का करने के लिए भारत को ऑस्ट्रेलिया (Australia) पर 4-0 से जीत दर्ज करनी होगी, क्योंकि इससे उसका जीत प्रतिश 65.79 हो जाएगा।

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया को जीतने होंगे इतने मैच

यहां तक कि 2-3 से हारने पर भी दूसरे स्थान पर पहुंचने की संभावना कम ही होगी और इसके लिए न्यूजीलैंड का इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका से अपनी श्रृंखला ड्रॉ कर ले। गत विजेता ऑस्ट्रेलिया को लगातार दूसरी बार क्वालीफाई करने के लिए भारत पर 3-2 की जीत दर्ज करनी होगी। इससे वो दौड़ में शीर्ष पर रहेगी, भले ही बाद में श्रीलंका के खिलाफ उसका प्रदर्शन खराब रहे, हालांकि बाहरी नतीजों पर निर्भर रहने से बचने के लिए ऑस्ट्रेलिया को अपने बचे हुए 7 मैचों में से 5 में जीत हासिल करनी होगी।

न्यूजीलैंड की स्थिति मजबूत हुई

न्यूजीलैंड की भारत में ऐतिहासिक श्रृंखला में जीत ने उनकी डब्ल्यूटीसी फाइनल की आकांक्षाओं को भी मजबूत किया है। न्यूजीलैंड 54.55 जीत पर्सेंट के साथ चौथे स्थान पर पहुंच गया है, जबकि श्रीलंका 55.56 की जीत पर्सेंट के साथ तीसरे स्थान पर है। इंग्लैंड के खिलाफ तीन घरेलू टेस्ट मैच बचे हैं, जिससे न्यूजीलैंड तीनों मैच जीतकर अपनी उम्मीदें बरकरार रख सकता है, जिससे उसका जीत प्रतिशत 64.29 हो सकता है।

हाल ही में अपने प्रदर्शन से उत्साहित तीसरे स्थान पर मौजूद श्रीलंका भी दावेदारी में है। दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार महत्वपूर्ण टेस्ट मैच बचे हैं और वो चार जीत के साथ फाइनल में जगह बना सकता है, जिससे उसका जीत प्रतिशत 69.23 हो जाएगा। 

साउथ अफ्रीका भी दौड़ में बरकरार

दक्षिण अफ्रीका 54.17 के जीत प्रतिशत के साथ पांचवें स्थान पर है। वो भी शीर्ष दो में जगह बनाने और अगले साल लॉर्ड्स में होने वाले डब्ल्यूटीसी फाइनल में जगह बनाने की दौड़ में बना हुआ है। दक्षिण अफ्रीका के श्रीलंका और पाकिस्तान के खिलाफ चार टेस्ट मैच बचे हैं। वह चारों टेस्ट जीतकर 69.44 प्रतिशत हासिल करना चाहता है और इसे तभी पीछे छोड़ा जा सकता है अगर आस्ट्रेलिया अपने सर्वश्रेष्ठ 76.32 प्रतिशत अंक हासिल कर ले।

ये भी पढ़ें- 'पता नहीं जाऊंगा या...', NZ से क्लीन स्वीप के बाद रोहित ने ऑस्ट्रेलिया दौरे को लेकर ये क्या कह दिया

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By : DINESH BEDI

पब्लिश्ड 3 November 2024 at 23:26 IST