IND vs SL BREAKING: भारत ने सुपर ओवर में श्रीलंका को हराया, 3-0 से जीती सीरीज
भारत ने 3 मैचों की T20 सीरीज में श्रीलंका का 3-0 से सूपड़ा साफ कर दिया है। भारत ने तीसरे और आखिरी मैच में श्रीलंका को सुपर ओवर में हरा दिया।
- खेल समाचार
- 2 min read

IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच बेहद रोमांचक मुकाबला देखने को मिला है। पल्लेकेल में मंगलवार को खेले गए तीसरे और आखिरी T20 मुकाबले ने फैंस के नाखुन चबवा दिए। इस लो स्कोरिंग मैच में भारत ने श्रीलंका को सुपर ओवर में हराकर रोमांचक जीत दर्ज की।
भारतीय क्रिकेट टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 137 रन ही बना सकी, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने ऐसी घातक गेंदबाजी की कि इस स्कोर में ही श्रीलंका की हवा टाइट कर दी, हालांकि श्रीलंका को पिछले दो मैचों की तरह इस बार भी अच्छी शुरुआत मिली। यहां तक कि वो एक समय पर मैच जीतता हुआ दिख रहा था, लेकिन गेंदबाजों ने भारत की वापसी कराई। लिहाजा श्रीलंका भी 20 ओवर में 137 रन बना पाया।
इसके बाद मैच के नतीजे के लिए सुपर ओवर कराया गया, जिसमें श्रीलंका पहले बल्लेबाजी करने उतरा। सूर्यकुमार यादव ने स्पिनर वॉशिंगटन सुंदर को गेंद थमाई और उन्होंने महज 2 पर 2 विकेट ले लिए। फिर सूर्यकुमार यादव बल्लेबाजी करने आए और पहली गेंद पर ही चौका मारकर भारत को जीत दिलाई। भारत ने 3-0 के साथ श्रीलंका को क्लीन स्वीप किया है। अब कुछ दिनों में दोनों टीमों के बीच वनडे सीरीज शुरू होगी।
ये भी पढ़ें- Paris Olympics 2024 Day 5: शूटिंग से लेकर बॉक्सिंग तक, देखें भारत के पांचवें दिन का शेड्यूल