अपडेटेड 21 January 2026 at 23:41 IST
IND vs NZ 1st T20: पहले T20 में भारत ने न्यूजीलैंड को 48 रन से हराया, अभिषेक शर्मा और रिंकू सिंह चमके
IND vs NZ 1st T20: बुधवार को भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच पहला टी20 मैच खेला गया। इस मैच को भारत ने 48 रन से जीत लिया है। मैच में अभिषेक शर्मा ने शानदार 84 रन की पारी खेली। सीरीज में भारत 1-0 से आगे हो गया है।
- खेल समाचार
- 3 min read

IND vs NZ 1st T20 : भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच बुधवार, 21 जनवरी को नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला गया। मैच में टॉस जीतकर न्यूजीलैंड के कप्तान मिशेल सैंटनर ने भारत को पहले बैटिंग करने का न्योता दिया।
पहले बल्लेबाजी करने आई भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर 238 रन बनाएं। इस मैच में भारत की तरफ से अभिषेक शर्मा ने 84 रन की तबातोड़ पारी खली। 239 रन का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम महज 190 रन ही बना पाई। इस मैच को भारत ने 48 रन से जीत लिया है। इसी जीत के साथ भारत इस सीरीज में 1-0 से आगे हो गया है।
भारत ने न्यूजीलैंड को 190 रन पर रोका
239 रन का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 190 रन ही बना पाई। न्यूजीलैंड की तरफ से ग्लेन फिलिप्स ने सबसे अधिक 78 रन बनाएं। उन्होंने 4 चौके और 6 छक्के भी लगाए। इसके अलावा, मार्क चैपमैन ने 39 रन और डेरिल मिशेल ने 28 रन बनाएं।
अभिषेक ने खेली तबातोड़ पारी
भारत बनाम न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच के हीरो रहे भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा। बतौर ओपनर अभिषेक ने शानदार 35 गेंदों में 84 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में पांच चौके और आठ लंबे-लंबे छक्के भी लगाए। अभिषेक ने 240 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए।
Advertisement
रिंकू और सूर्यकुमार का भी अहम योगदान
अभिषेक शर्मा के अलावा, बैटिंग में रिंकू सिंह और कप्तान सूर्यकुमार का योगदान भी अहम रहा। रिंकू सिंह ने महज 20 गेंदों में तबातोड़ नाबाद 44 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 4 चौके और 3 छक्के लगाए। वहीं, कप्तान सूर्यकुमार ने 22 गेंदों में 32 रन की पारी खेली। उन्होंने 4 चौके और 1 छक्का लगाया।
शिवम दुबे और वरुण चक्रवर्ती ने लिए 2-2 विकेट
इस मैच में शिवम दुबे और वरुण चक्रवर्ती ने लिए 2-2 विकेट अपने नाम किए। शिवम दुबे ने 3 ओवर में 28 रन देकर 2 विकेट लिए। वहीं, वरुण चक्रवर्ती ने 4 ओवर में 37 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए। अर्शदीप सिंह, हार्दिक और अक्षर पटेल ने 1-1 विकेट लिए।
Advertisement
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 21 January 2026 at 22:51 IST