अपडेटेड 17 October 2024 at 14:27 IST

रोहित-गंभीर पर लगा कलंक! न्यूजीलैंड ने मुंबई का बदला बेंगलुरू में लिया , टूटा 37 साल पुराना रिकॉर्ड

न्यूजीलैंड के खिलाफ बेंगलुरू टेस्ट में 46 रन पर ऑलआउट होते ही भारत के नाम टेस्ट क्रिकेट इतिहास का सबसे खराब रिकॉर्ड में से एक दर्ज हो गया।

Follow : Google News Icon  
India allout on 46 runs against new zealand
46 रन पर ऑलआउट हुई टीम इंडिया | Image: bcci

India vs New Zealand: भारत और न्यूजीलैंड के बीच बेंगलुरू में सीरीज का पहला टेस्ट खेला जा रहा है। एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में चल रहे मैच में अभी तक सिर्फ एक ही चीज टीम इंडिया के पक्ष में गया है, वो है टॉस। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और अपने ही जाल में ऐसे फंसे कि उनकी कप्तानी में एक ऐसा दाग लग गया जिसे वो कभी भूल नहीं पाएंगे।

न्यूजीलैंड के खिलाफ बेंगलुरू में खेले जा रहे टेस्ट की पहली पारी में टीम इंडिया 46 रनों पर ढेर हो गई। एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आए दर्शकों को विश्वास ही नहीं हो रहा था कि मैदान पर आखिर चल क्या रहा है। रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे धुरंधर बल्लेबाज कीवी गेंदबाजों के आगे फेल हो गए। भारतीय बल्लेबाजी ताश के पत्तों की तरह ढह गई और न्यूजीलैंड ने भारत से 3 साल पुराना हिसाब बराबर कर लिया। बता दें कि न्यूजीलैंड की टीम जब पिछली बार 2021 में भारत का दौरा किया था तब मुंबई टेस्ट में वो 62 पर सिमट गई थी।

46 रन पर ऑल आउट हुआ भारत

न्यूजीलैंड के खिलाफ बेंगलुरू टेस्ट में 46 रन पर ऑलआउट होते ही भारत के नाम टेस्ट क्रिकेट इतिहास का सबसे खराब रिकॉर्ड में से एक दर्ज हो गया। ये सच है कि भारतीय टीम 2012 के बाद से अपने घरेलू मैदान पर कभी टेस्ट शृंखला नहीं हारी है, लेकिन आज से एक और कड़वा सच ये है कि भारत के नाम अपने घरेलू मैदान पर सबसे कम स्कोर बनाने का कलंक भी लग गया है।

टूटा 37 साल पुराना रिकॉर्ड

भारत और न्यूजीलैंड के बीच चल रहे टेस्ट में 37 साल पुराना रिकॉर्ड टूट गया। इससे पहले भारतीय टीम 1987 पर अपने घरेलू मैदान पर सबसे कम स्कोर की थी। टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दिल्ली में 75 रन बनाए थे, लेकिन अब ये रिकॉर्ड टूट गया है। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ बेंगलुरू टेस्ट में सिर्फ 46 रनों पर ढेर हो गई। ये अब भारत में टीम इंडिया का टेस्ट में सबसे न्यूनतम स्कोर है।

Advertisement

टेस्ट में भारत में सबसे कम स्कोर

46 - भारत बनाम न्यूजीलैंड, बेंगलुरु, 2024
62 - न्यूजीलैंड बनाम भारत, मुंबई, 2021
75 - भारत बनाम वेस्टइंडीज, दिल्ली, 1987
76 - भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, अहमदाबाद, 2008
79 - दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत, नागपुर, 2015

तीसरी बार 50 रन से कम पर सिमटी टीम इंडिया

Advertisement

बता दें कि टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में ये तीसरी बार है जब टीम इंडिया एक पारी में 50 रन का आंकड़ा भी नहीं क्रॉस कर सकी। इससे पहले भारत 1934 में इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट में 42 रन पर सिमट गई थी, वहीं भारत द्वारा सबसे कम स्कोर की बात करें तो वो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2020 में हुआ था जब विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया एडिलेड में 36 रन पर ढेर हो गई थी। 

इसे भी पढ़ें: सरफराज... ये तूने क्या किया? गंभीर-रोहित के सामने कर दी इतनी बड़ी गलती, दांव पर लगा टेस्ट करियर

Published By : Ritesh Kumar

पब्लिश्ड 17 October 2024 at 14:27 IST