IND A vs SL A: 'आखिरी 3 गेंद पर चाहिए था 14 रन...', सुपर ओवर का कैसा था रोमांच? जिसमें हार के बाद वैभव सूर्यवंशी की हुई भिड़ंत, 1-1 बॉल की कहानी

IND A vs SL A: सोमवार को इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच मुकाबला आखिरी गेंद पर टाई हुआ, जिसके चलते मुकाबला सुपर ओवर में पहुंच गया। सुपर ओवर में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा, लेकिन इस बीच वैभव और श्रीलंकाई खिलाड़ियों के बीच भिड़ंत हो गई।

vaibhav sooryavanshi tilak varma IND vs SL
1-1 बॉल का पूरा रोमांच, जिसके बाद बीच मैदान पर श्रीलंकाई प्लेयर से भिड़े वैभव | Image: Social Media

IND A vs SL A:  सोमवार, 15 जून को श्रीलंका के दांबुला स्टेडियम में हुए ट्राई सीरीज का चौथा मुकाबला श्रीलंका ए बनाम भारत ए के बीच खेला गया। इस मुकाबले में भारत को सुपर ओवर में हार का सामना करना पड़ा। मैच तो श्रीलंका ने जीत लिया, लेकिन उससे पहले मैच में जमकर बवाल देखने को मिला।

मैच पहले टाई हुआ। इसके बाद कुछ विवाद इसपर हुआ कि मैच टाई रहेगा या फिर सुपर होगा। इस बीच कप्तान तिलक वर्मा और अंपायर के बीच बहस भी हुई। जब सुपर ओवर हुआ, तो श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत को 17 रन का टारगेट दिया। इसके जवाब में भारत ने पहली 3 गेंदों पर 3 रन ही बनाए। इसके बाद वैभव स्ट्राइक पर आए, लेकिन बचे हुए रन नहीं बना सकें।

सुपर ओवर के 1-1 बॉल की कहानी

श्रीलंका ने सुपर ओवर में पहले बल्लेबाजी करते हुए 16 रन बनाए यानी भारत को जिताने के लिए 17 रन चाहिए थे। टीम इंडिया जब लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो स्ट्राइक पर सूर्यांश शेडगे थे। पहली गेंद पर सूर्यांश शेडगे ने 2 रन लिए। दूसरी गेंद पर कोई रन नहीं बना।

इसके बाद तीसरी गेंद पर सूर्यांश शेडगे ने एक रन लिया, जिसके बाद वैभव स्ट्राइक पर आए। अब टीम टीम इंडिया को 3 गेंदों पर 14 रनों की जरूरत थी। कुगाथास मथुलन ने वैभव को जब चौथी गेंद डाली तब वैभव ने 2 रन लिए। पांचवीं गेंद पर वैभव ने चौका लगाया, लेकिन जीत के लिए काफी नहीं था।

Advertisement

अब आखिरी गेंद पर भारत को 8 रन चाहिए थे। वैभव सूर्यवंशी ओवर के आखिरी गेंद पर कोई रन नहीं बना सकें। इस तरह टीम इंडिया एक ओवर में सिर्फ 9 रन ही बना सकी और श्रीलंका ने इस मैच को आसानी से जीत लिया।

हार के बाद वैभव सूर्यवंशी की हुई भिडंत

मैच में हार के बाद वैभव और सूर्यांश शेडगे वापस जा ही रहे थे कि श्रीलंकाई खिलाड़ियों द्वारा कुछ कहा गया, जिसके बाद वैभव भड़क गए। इस बीच देखते ही देखते दोनों पक्ष में तू-तू, मैं-मैं होने लगी है। मलाल, धक्का-मुक्की तक पहुंच गया। इस बीच गुस्साए वैभव को उनके साथी खिलाड़ी शेडगे उन्हें खींचते हुए नजर आए। इसके बाद जैसे-तैसे मामला शांत हुआ। 

Advertisement

ये भी पढ़ें: 'लिटिल स्टार' को गुस्सा क्यों आया? सुपर ओवर में हार के बाद वैभव सूर्यवंशी श्रीलंकाई खिलाड़ी से भिड़े, हाथ में बैठ उठाकर... VIDEO

 

Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड