T20 World Cup 2026: टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को दिया 159 रनों का लक्ष्य, शैफाली रहीं सर्वश्रेष्ठ स्कोरर

India Women vs South Africa Women: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका को 159 रनों का लक्ष्य दिया है।

ind w vs sa w ICC Womens T20 World Cup 2026
T20 World Cup 2026: टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को दिया 159 रनों का लक्ष्य | Image: BCCI

India Women vs South Africa Women: महिला टी20 वर्ल्ड कप 18वां मुकाबला भारतीय महिला टीम और दक्षिण अफ्रीका की महिला टीम के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया ने पहले बैटिंग करते हुए साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 159 रनों का लक्ष्य दिया है। भारतीय टीम की तरफ से सबसे अधिक रन शेफाली वर्मा ने बनाया।

इस मैच में हरमनप्रीत ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का निर्णय लिया। टीम इंडिया ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 158 रन बनाए। अब इस मैच को जीतने के लिए दक्षिण अफ्रीका को 159 रन बनाए। भारत की तरफ से सबसे अधिक शेफाली वर्मा ने 31 रन बनाए।

शेफाली वर्मा रहीं सर्वश्रेष्ठ स्कोरर

इस अहम मैच में भारत की तरफ से सबसे अधिक शेफाली वर्मा ने 31 रनों की पारी खेली। उन्होंने 15 गेंदों का सामना करते हुए 4 चौके और 1 छक्के की मदद से 31 रन बनाए। इसके अलावा, दीप्ति शर्मा ने 21 गेंदों में 3 चौके की मदद से 29 रन बनाए। 

200वें टी20 मैच में हरमनप्रीत का रन

भारतीय महिला टी20 टीम की कप्तान अपने 200वें टी20 मैच में 22 गेंदों का सामना करते हुए तीन चौके की मदद से 24 रन बनाए। वहीं, टीम इंडिया की सलामी बल्लेबाज और पहले-दूसरे मैच की हीरो रही स्मृति मंधाना ने 12 गेंदों में 17 रन बनाए। 

Advertisement
Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड