IND vs PAK: स्मृति मंधाना का धमाका, टीम इंडिया ने पाकिस्तान को दिया 171 रनों का लक्ष्य, ऋचा ने भी उड़ाया गर्दा
IND W vs PAK W: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच बर्मिंघम में मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में भारत ने पाकिस्तान को 171 रनों का लक्ष्य दिया है।
- खेल समाचार
- 2 min read

Women's T20 WC: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला इंग्लैंड के बर्मिंघम में एजबेस्टन मैदान में खेला जा रहा है। इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 170 रनों का स्कोर खड़ा किया। इस अहम मुकाबले में उपकप्तान स्मृति मंधाना ने शानदार 68 रनों की पारी खेली। इसके अलावा, ऋचा घोष ने भी शानदार ताबड़तोड़ पारी खेली। अब पाकिस्तान को मैच को जीतने के लिए 171 रन बनाने होंगे।
स्मृति मंधाना का धमाका
भारत और पाकिस्तान के बीच इस अहम मैच में उपकप्तान स्मृति मंधाना ने शानदार ताबड़तोड़ 68 रनों की पारी खेली। स्मृति मंधाना ने महज 44 गेंदों का सामना करते हुए 68 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 9 चौके और दो छक्के लगाए, जिसके दम पर टीम इंडिया 170 रन बनाने में कामयाब रही।
ऋचा घोष ने भी उड़ाया गर्दा
इस अहम मुकाबले में अंत के समय में टीम इंडिया की धाकड़ बल्लेबाज ऋचा घोष ने जमकर गर्दा उड़ाया। ऋचा ने महज 17 गेंदों का सामना करते हुए तूफानी अंदाज में 34 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 5 चौके और 1 छक्का लगाया। वहीं, कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 35 गेंदों में 36 रन बनाए।