IND vs WI T20: वैभव को मिलेगा मौका? वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग 11
IND vs WI 4th T20: टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के खिलाफ बुधवार को सीरीज का चौथा मुकाबला खेला जाएगा। इस सीरीज में टीम इंडिया पहले से 2-1 से आगे हैं। वहीं, चौथे मुकाबले में टीम इंडिया की इंग इलेवन कैसी हो सकती है? आइए जानते हैं।
- खेल समाचार
- 2 min read

IND vs WI 4th T20: भारत और वेस्टइंडीज के बीच जारी पांच मैचों की सीरीज का चौथा मुकाबला बुधवार, 14 अक्टूबर को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेल जाएगा। पहला और तीसरा टी20 भारत ने नाम रहा, तो दूसरा टी20 कैरेबियाई टीम के नाम रहा। ऐसे में सीरीज में टीम इंडिया 2-1 से आगे हैं।
चौथे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया पूरे दम के साथ मैदान में उरतेगी और सीरीज अपने नाम करना चाहेगी। वहीं, कैरेबियाई टीम सीरीज को बराबर करने के इरादे से मैदान में उतरेगी। हालांकि, इससे पहले चौथे टी20 में भारत की प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है? क्या कोई गेंदबाज टीम में आएगा या फिर वैभव को मौका मिल सकता है। आइए जानते हैं।
क्या वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका?
हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के लिए मानी जाती है। यहां बल्लेबाज खूब रन बनाते हैं। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या वैभव सूर्यवंशी मौका मिलेगा? फैंस भले ही वैभव को मैदान में देखना चाहते हैं, लेकिन तीसरे मैच में विजेता टीम के साथ भारत मैदान में उतरना चाहेगा। वैभव को अभी भी भारतीय धरती पर खेलने के लिए इंतजार करना पड़ सकता है।
कुलदीप यादव IN?
वहीं, तीसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया से बाहर रहे कुलदीप यादव को चौथे मुकाबले में खेलते हुए देख सकते हैं। दरअसल, टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी और कॉमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि हैदराबाद के मैदान पर गेंदबाजों की मदद मिल सकती है, जिसे देखकर कुलदीप यादव को फिर से वापसी हो सकती है।
Advertisement
IND vs WI 4TH T20 कितने बजे से खेला जाएगा?
टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच चौथा टी20 मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम के 7 बजे से खेला जाएगा। हालांकि, इस मैच के लिए टॉस 6:30 बजे ही हो जाएगा। इस मैच लाइव एक्शन आप स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर देख सकते हैं। इसके अलावा, जियो हॉटस्टार पर भी देख सकते हैं।
4 TH टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग 11
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी/कुलदीप यादव, नमन धीर, अक्षर पटेल, प्रिंस यादव, मंयक यादव और अर्शदीप सिंह।