अपडेटेड 10 October 2025 at 17:41 IST

IND vs WI: दोहरे शतक के करीब यशस्वी जायसवाल, वेस्टइंडीज के गेंदबाजों को पिलाया पानी, विकेट के लिए तरसे; विशाल स्कोर की ओर टीम इंडिया

IND vs WI 2nd test match: इतना ही नहीं, सबसे कम पारियों में 3000 अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाले भारतीयों में भी यशस्वी जायसवाल दूसरे स्थान पर आ गए हैं। उनके पहले सुनील गावस्कर 69 पारियों में 3000 रन पूरे करने वाले भारतीय हैं। यशस्वी ने 71 पारियों में 3000 अंतरराष्ट्रीय रन पूरे किए हैं। यशस्वी के नीचे सौरव गांगुली (74 पारियां), शुभमन गिल (77 पारियां), पोली उमरीगर (79 पारियां) और विराट कोहली (80 पारियां) हैं।

Follow : Google News Icon  
IND vs WI
यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल | Image: BCCI/X

IND vs WI 2nd test match: भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला दिल्ली में खेला जा रहा है। आज से शुरू हुए इस मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया था।

आज पहले दिन का खेल समाप्त हो चुका है। भारत ने दो विकेट के नुकसान पर 90 ओवरों में कुल 318 रन बनाए हैं। टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल 173 बनाकर खेल रहे हैं और वे दोहरे शतक के काफी करीब हैं। कल दूसरे दिन की शुरुआत यशस्वी और कप्तान गिल की बल्लेबाजी के साथ होगी। गिल 68 गेंदों में 20 रन बनाकर नॉट आउट हैं। आज के इस मुकाबले में वेस्टइंडीज के गेंदबाजों को टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने छक्के छोड़ा दिए। वहीं, टीम इंडिया विशाल स्कोर की ओर है।


पहले दिन भारत के गिरे दो विकेट

राजधानी दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा और टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला जा रहा है। आज इस मुकाबले का पहला दिन रहा। इस दौरान टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और मात्र दो विकेट के नुकसान पर 90 ओवर में कुल 318 रन बनाए।

वेस्टइंडीज को दो सफलता साई सुदर्शन और केएल राहुल के विकेट के रूप में मिली। साई आज शतक बनाने से चुक गए और 165 गेंदों में 87 रन बनाकर जोमेल वारिकन की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हो गए। जब वे आउट हुए थे तो, यह 68.3 ओवर था। वहीं, साई से पहले केएल राहुल 54 गेंदों में 38 रन बनाकर आउट हुए थे। उन्हें जोमेल वारिकन ने ही आउट किया था। जोमेल ने 17.3 गेंद पर राहुल को चलता किया था।

Advertisement

यशस्वी जायसवाल के टेस्ट करियर की 7वीं सेंचुरी

आज भारत की ओर से यशस्वी जायसवाल ने शानदार खेला। उन्होंने अपने टेस्ट करियर की 7वीं सेंचुरी मारी। मात्र 23 साल की उम्र में सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने वालों में यशस्वी जायसवाल दुनिया में दूसरे भारतीय हैं। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर का नाम आता है, जिन्होंने मात्र 23 साल की उम्र में 11 शतक जड़े थे।

इतना ही नहीं, सबसे कम पारियों में 3000 अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाले भारतीयों में भी यशस्वी जायसवाल दूसरे स्थान पर आ गए हैं। उनके पहले सुनील गावस्कर 69 पारियों में 3000 रन पूरे करने वाले भारतीय हैं। यशस्वी ने 71 पारियों में 3000 अंतरराष्ट्रीय रन पूरे किए हैं। यशस्वी के नीचे सौरव गांगुली (74 पारियां), शुभमन गिल (77 पारियां), पोली उमरीगर (79 पारियां) और विराट कोहली (80 पारियां) हैं। 

Advertisement

ये भी पढ़ें - यशस्वी जायसवाल का क्या कहना... 23 की उम्र में 7 शतक ठोक मचाई सनसनी, निशाने पर सचिन-ब्रैडमैन का महारिकॉर्ड

Published By : Amit Dubey

पब्लिश्ड 10 October 2025 at 17:39 IST