न्यू वांडरर्स की पिच पर बल्लेबाज बरसाएंगे रन या गेंदबाज बिखेरेंगे जलवा, जोहान्सबर्ग की Pitch Report
IND vs SA 1st ODI: इस मुकाबले से पहले जानें कैसी है न्यू वांडरर्स स्टेडियम की पिच? इस पिच पर गेंदबाज अपना जलवा बिखेरते हैं या बल्लेबाज रनों का अंबार लगाते हैं
- खेल समाचार
- 2 min read

IND vs SA 1st ODI: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच रविवार, 17 दिसंबर को जोहान्सबर्ग के न्यू वांडरर्स स्टेडियम में पहला वनडे मुकाबला खेला जाएगा। ये मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले जानें कैसी है न्यू वांडरर्स स्टेडियम की पिच? इस पिच पर गेंदबाज अपना जलवा बिखेरते हैं या बल्लेबाज रनों का अंबार लगाते हैं-
खबर से जुड़ी तीन अहम बातें...
- भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला वनडे मुकाबला आज
- जोहान्सबर्ग के न्यू वांडरर्स स्टेडियम में खेला जाएगा पहला वनडे
- कैसी है न्यू वांडरर्स स्टेडियम की पिच रिपोर्ट ?
द वांडरर्स की पिच बल्लेबाजी के मुफीद मानी जाती है। खास तौर से दूसरी पारी में गेंद बल्ले पर बहुत ही आसानी से आती है। यही कारण है कि इस मैदान पर लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम को अधिक सफलता मिली है। इस मैदान पर अब तक कुल 51 वनडे मैच खेले जा चुके हैं। इसमें से सिर्फ 21 बार पहले बैटिंग करते हुए टीम ने जीत हासिल की है। वहीं दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम को 28 हार जीत मिली है।
टॉस जीतने वाली टीम पहले करेगी गेंदबाजी
ऐसे में पहले वनडे मैच में जो भी टीम टॉस जीतेगी का उसका फैसला निश्चित रूप से पहले गेंदबाजी का होने वाला है। हालांकि यह मौसम और कंडीश के ऊपर भी निर्भर करेगा कि कप्तान पहले बैटिंग करते हैं या फिर बॉलिंग।
इस पिच की अगर आंकड़े की बात की जाए तो पहली पारी का यहां का औसत स्कोर 240 रन का रहा है, जबकि दूसरी इनिंग में औसतन स्कोर 204 रन ही बने हैं। यहां स्पिन गेंदबाजों को मदद मिलने की संभावना है। पिच पर घास है। ऐसे में उम्मीद है कि हाई स्कोरिंग मुकाबला हो सकता है। इस मैदान का हाई स्कोर 439 रन है।
Advertisement
यह भी पढ़ें- IND vs SA 1st ODI:सिर्फ रिंकू नहीं IPL के 2 स्टार्स भी कर सकते हैं डेब्यू, ये हो सकती है Playing XI