अपडेटेड 17 December 2025 at 20:37 IST

IND vs SA 4th T20: चौथे T20 पर मंडराया धुंध का साया, टॉस में हुई देरी, कब शुरू होगा मैच? जानिए ताजा अपडेट

IND vs SA 4th T20: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में खेला जाएगा। हालांकि, टॉस में देरी हो गई है। 9 बजे पिच का जायजा लिया जाएगा।

Follow : Google News Icon  
ind vs sa 4th t20 ekana cricket stadium lucknow toss delayed due to fog
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका चौथे टी20 पर धुंध का साया, टॉस में देरी | Image: X/BCCI

IND vs SA 4th T20: भारत बनाम साउथ अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला 17 दिसम्बर बुधवार को लखनऊ में खेला जाएगा। इस सीरीज में भारत 2-1 से आगे हैं। ऐसे में चौथे मैच में जीत के साथ भारतीय टीम सीरीज पर जरूर कब्जा करना चाहेगी। वहीं, मेहमान टीम दक्षिण अफ्रीका भी सीरीज में 2-2 की बराबरी जरूर करना चाहेगा।
लखनऊ में खेला जाने वाला मैच 7 बजे शुरू हो जाना चाहिए, लेकिन अभी तक टॉस भी नहीं हुआ है। जी हां, भारत-साउथ अफ्रीका चौथे टी20 के टॉस में देरी हो गई है। पहले 6:50 और अब फिर 7:30 में हालात का जायजा लिया जाएगा। अब 8 बजे फिर से जायजा लिया जाएगा, जिसके बाद निर्णय होगा। अब 8:30 बजे जायजा लिया जाएगा, जिसके बाद टॉस के लिए निर्णय होगा। मैदान में अधिक धुंध होने के कारण टॉस में देरी होने का कारण है।

8:30 बजे हालात का जायजा लिया जाएगा

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच चौथा टी20 मैच लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच का टॉस पहले 6:30 में होना था, लेकिन धुंध की वजह से 7:30 में कर दिया, लेकिन अब टॉस को 8 बजे तक टाल दिया गया है। जी हां,  BCCI ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा “टॉस में और देरी हो गई है। अगला निरीक्षण भारतीय समयानुसार रात 8:00 बजे होगा।” 8 बजे के बाद अब 8:30 में फिर से निरीक्षण किया जाएगा। 8:30 के बाद अब 9 बजे पिच का जायजा लिया जाएगा।

इकाना क्रिकेट स्टेडियम में धुंध का साया

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच चौथा टी20 मैच लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। वैसे तो इस मैच के लिए टॉस 6:30 बजे हो जाना चाहिए था, लेकिन 7 बजे तक भी नहीं हुआ है। मैदान में धुंध का साया इतना अधिक है कि 7.30 बजे फिर से हालात का जायजा लिया जाएगा, जिसके बाद टॉस हो सकता है। BCCI ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा “लखनऊ में अत्यधिक कोहरे के कारण टॉस में देरी हुई है।”

चौथे टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग 11

अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), हर्षित राणा/अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती/जसप्रीत बुमराह।

Advertisement

ये भी पढ़ें: IND vs SA 4th T20: संजू सैमसन बाहर? बुमराह-अक्षर पर सस्पेंस, चौथे टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग 11
 

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 17 December 2025 at 19:24 IST