LIVE BLOG

अपडेटेड 10 November 2024 at 23:20 IST

IND vs SA: ट्रिस्टन स्टब्स ने भारत के जबड़े से छीनी जीत, रोमांचक मुकाबले में 3 विकेट से दी मात

IND vs SA 2nd T20: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टी20 मुकाबला गकेबेहरा के सेंट जॉर्ज पार्क में खेला गया। जहां साउथ अफ्रीका ने भारत को 3 विकेट से हरा दिया।

Follow : Google News Icon  
IND vs SA 2nd T20I
IND vs SA 2nd T20I | Image: X

10 November 2024 at 23:16 IST

IND vs SA 2nd T20: दूसरे टी20 में साउथ अफ्रीका को मिली जीत

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेला गया दूसरा टी20 मुकाबला साउथ अफ्रीका के नाम रहा। ट्रिस्टन स्टब्स ने अकेले दम पर भारत के जबड़े से मुकाबला छीन कर अपनी टीम को 3 विकेट से जीत दिलाई। ट्रिस्टन स्टब्स ने नाबाद रहते हुए 47 रन बनाए। 


10 November 2024 at 22:13 IST

IND vs SA Live Score: साउथ अफ्रीका के तीन विकेट गिरे

साउथ अफ्रीका े 50 रन के अंदर तीन विकेट गिरे। वरुण चक्रवर्ती ने दो विकेट झटके और अर्शदीप सिंह के हाथ एक सफलता लगी। 


Advertisement

10 November 2024 at 21:16 IST

IND vs SA LIVE Score: भारत ने बनाए 124 रन

साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 124 रन बनाए। इस मैच में टीम इंडिया की शुरुआत बेहद खराब रही। पहले टी20 में शतक लगाने वाले संजू सैमसन इस मैच में बिना खाता खोले ही आउट हो गए। उसके बाद टीम इंडिया के एक-एक करके विकेट गिरने शुरु हुए। भारतीय टीम की ओर से सबसे ज्यादा रन (39) हार्दिक पांड्या ने बनाए। साउथ अफ्रीका को इस मैच में जीत के लिए 125 रनों की जरुरत है। 
 


10 November 2024 at 20:59 IST

IND vs SA Live Score: भारत ने पार किया 100 का आंकड़ा

साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी20 में टीम इंडिया ने 100 का आंकड़ा पार किया। 6 विकेट के नुकसान पर टीम इंडिया 100 रन बना चुकी है। हार्दिक पांड्या ने टीम इंडिया की लड़खड़ाी पारी को संभाला। 


Advertisement

10 November 2024 at 20:17 IST

IND vs SA LIVE Score: भारत को लगा चौथा झटका

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया को चौथा झटका तिलक वर्मा के रूप में लगा। वर्मा 20 रन बनाकर आउट हुए। 


10 November 2024 at 19:58 IST

IND vs SA LIVE Score: भारत को लगा तीसरा बड़ा झटका

टीम इंडिया को तीसरा बड़ा झटका कप्तान सूर्यकुमार यादव के रूप में लगा। सूर्यकुमार यादव 4 रन बनाकर पवेलियन रवाना हुए। 


10 November 2024 at 19:48 IST

IND vs SA Live Score: भारत की खराब शुरुआत

साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी20 में टीम इंडिया की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम इंडिया ने शुरुआती दो ओवर में ओपनिंग बल्लेबाज संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के विकेट गंवा दिए। सैमसन 0 पर और अभिषेक शर्मा 4 रन बनाकर आउट हुए।  


10 November 2024 at 19:07 IST

IND vs SA 2nd Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरे टी20 मुकाबले में दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। 

भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती, अवेश खान

दक्षिण अफ्रीका: एडेन मार्कराम (कप्तान), रयान रिकेल्टन, रीज़ा हेंड्रिक्स, ट्रिस्टन स्टब्स, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), डेविड मिलर, मार्को जानसन, एंडिले सिमलेन, गेराल्ड कोएत्ज़ी, केशव महाराज, नकाबायोमज़ी पीटर


10 November 2024 at 19:05 IST

IND vs SA Live Score: साउथ अफ्रीका ने जीता टॉस

साउथ अफ्रीका ने दूसरे टी20 मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। यानी टीम इंडिया इस टी20 में भी पहले बल्लेबाजी करेगी। 


10 November 2024 at 17:51 IST

भारत और साउथ अफ्रीका दूसरे टी20 मुकाबले के लिए संभावित प्लेइंग इलेवन:

भारत : संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह और आवेश खान

साउथ अफ्रीका: रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), एडेन मार्कराम (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, पैट्रिक क्रूगर, मार्को जेन्सन, एंडिले सिमलेन, गेराल्ड कोएत्ज़ी, केशव महाराज, नकाबायोमज़ी पीटर 


10 November 2024 at 17:50 IST

IND vs SA LIVE Score: गकेबेहरा में जीत की तलाश में होंगे प्रोटियाज

डरबन में खेले गए पहले टी20 मुकाबले में साउथ अफ्रीका को हार का सामना करना पड़ा था। अब साउथ अफ्रीका गकेबेहरा में जीत के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहेगी। 
 


10 November 2024 at 17:50 IST

IND vs SA LIVE Score: भारत ने जीता था पहला टी20 मुकाबला

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच इस टी20आइ सीरीज का पहला मुकाबला भारत ने धमाकेदार अंदाज में 61 रनों से जीता था। दूसरे टी20 मैच में भी भारत इसी जोश के साथ उतरेगा। 


10 November 2024 at 17:49 IST

IND vs SA LIVE Score: कब शुरु होगा दूसरा टी20 मुकाबला

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टी20 मैच रविरा, 10 नवंबर को गकेबेहरा के सेंट जॉर्ज पार्क में खेला जाएगा। ये मैच शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। 

Published By : Shubhamvada Pandey

पब्लिश्ड 10 November 2024 at 17:56 IST