अपडेटेड 20 December 2023 at 17:19 IST
IND vs SA: रिंकू भैया कुछ भी कर सकते हैं, दूसरे वनडे में गेंद से किया कमाल, फैंस ने जमकर की तारीफ
IND vs SA: रिंकू सिंह दूसरे वनडे में बल्ले से हुए फेल लेकिन गेंद से किया कारनामा, पहले ही ओवर में चटकाया विकेट
- खेल समाचार
- 2 min read

IND vs SA 2nd ODI: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला भारत ने जीता और दूसरा मुकाबला साउथ अफ्रीका ने जीता। दूसरे वनडे मुकाबले से रिंकू सिंह ने अपने वनडे करियर का डेब्यू किया। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में रिंकू सिंह का बल्ला भले ही खामोश रहा लेकिन उन्होंने गेंद शानदार कारनामा कर दिखाया।
खबर से जुड़ी तीन अहम बातें...
- साउथ अफ्रीका वनडे सीरीज का दूसरा वनडे मुकाबला साउथ अफ्रीका के नाम
- दूसरे वनडे मैच में रिंकू सिंह ने किया वनडे से डेब्यू
- अपने डेब्यू मुकाबले में रिंकू सिंह ने चटकाया विकेट
साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में रिंकू को डेब्यू करने का मौका मिला। उन्होंने चौके से खाता खोला लेकिन बल्ले से सिर्फ 17 रनों का ही योगदान दे पाए। लेकिन यहां रिंकू का एक और टैलेंट देखने को मिला। रिंकू सिंह ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने पहले ही ओवर में विकेट ले लिया। साउथ अफ्रीका को जीत के लिए सिर्फ 7 ही रन चाहिए थे। शतकवीर टोनी डी जॉर्जी के साथ रासी वान डेर डूसन क्रीज पर सेट थे। कप्तान राहुल ने रिंकू सिंह को गेंद थमाई। 42वें ओवर की तीसरी गेंद पर रिंकू ने डूसेन को आउट कर दिया। ऑफ स्टंप के बार की गेंद को डूसन ने कट करने की कोशिश की। वह बल्ले का किनारा लेकर विकेटकीपर संजू सैमसन के हाथों में चली गई।
दूसरे वनडे में हारी टीम इंडिया
दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे वनडे में भारत को 8 विकेट से करारी हार देकर तीन मैचों की सीरीज 1-1 से बराबरी की।भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर 211 रन पर आउट हो गयी। सांई सुदर्शन और केएल राहुल ने अर्धशतक लगाया। लेकिन अन्य सभी बल्लेबाज फेल रहे। साउथ अफ्रीका के लिए बर्गर ने तीन बल्लेबाजों को आउट किया। दक्षिण अफ्रीका ने 42.3 ओवर में दो विकेट गंवा कर लक्ष्य हासिल कर लिया। दक्षिण अफीका के लिए टोनी डी जॉर्जी ने सबसे ज्यादा नाबाद 119 रन का योगदान दिया। भारत के लिए रिंकू के अलावा अर्शदीप सिंह ने एक विकेट लिया।
यह भी पढ़ें- T20 world cup के लिए पैट कमिंस ने बताया मास्टरप्लान, ऑक्शन में सबसे महंगे खिलाड़ियों में से एक रहे
Advertisement
Published By : Shubhamvada Pandey
पब्लिश्ड 20 December 2023 at 16:37 IST