अपडेटेड 1 February 2026 at 17:49 IST

IND U19 vs PAK U19 : अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को दिया 253 रनों का लक्ष्य, वेदांत त्रिवेदी की शानदार पारी

IND U19 vs PAK U19: अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर सिक्स में भारत बनाम पाकिस्तान मैच खेला जा रहा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने पाकिस्तान को 253 रनों का लक्ष्य दिया है। मैच में वेदांत त्रिवेदी ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली।

Follow : Google News Icon  
ind vs pak u19 world cup 2026
अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को दिया 253 रन का लक्ष्य | Image: Social media

IND U19 vs PAK U19: अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर सिक्स में भारत बनाम पाकिस्तान के बीच बुलावायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब मैदान मैच खेला जा रहा है। इस मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले भारत को बैटिंग करने का न्योता दिया। इस हाई वोल्टेज मैच में भारत ने पहले बैटिंग करते हुए पाकिस्तान को 253 रन का लक्ष्य दिया है। हालांकि, भारत पूरा ओवर खेल भी नहीं पाया। टीम इंडिया ने 49.5 ओवर में दस विकेट के नुकसान पर 252 रन बनाए। इस मैच में वैभव सूर्यवंशी फेल रहे। वहीं, वेदांत त्रिवेदी ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली।

वेदांत त्रिवेदी की शानदार पारी

अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर सिक्स में भारत बनाम पाकिस्तान के बीच खेले गए मैच में वेदांत त्रिवेदी ने शानदार पारी खेली। उन्होंने टीम में सबसे अधिक 68 रन बनाए, जिसके दम पर भारतीय टीम 252 रन बना पाई। उन्होंने अपनी 68 रनों की पारी में 2 चौके और एक छक्के लगाए।

वैभव और कप्तान आयुष म्हात्रे फेल

इस आई हाई वोल्टेज मैच में फैंस की नजर सबसे अधिक वैभव सूर्यवंशी पर थी, लेकिन इस मैच वो कुछ खास नहीं कर पाए। वैभव इस मैच में महज 30 रन ही बनाए। इस बीच वैभव को दो जीवनदान भी मिला था। वैभव के अलावा, कप्तान आयुष म्हात्रे भी फेल रहे हैं। आयुष बिना खाता खोले ही आउट हो गए।

कनिष्क चौहान और अंबरीश ने खेली उपयोगी पारी

वेदांत त्रिवेदी के अलावा, मिडिल ऑर्डर में कनिष्क चौहान और अंबरीश ने टीम के लिए उपयोगी पारी खेली, जिसकी वजह से टीम इंडिया 252 रन बना पाई। कनिष्क चौहान ने 29 गेंदों में 35 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 4 चौके और 1 छक्के लगाए। वहीं, आरएस अंबरीश ने 29 रन की पारी में 2 चौके लगाए।

Advertisement

ये भी पढ़ें: IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ 5वें T20 मैच में जसप्रीत बुमराह की हुई खूब पिटाई, वर्ल्ड कप से पहले भारत के लिए खतरे की घंटी!
 

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 1 February 2026 at 17:49 IST