IND vs PAK T20 World Cup: कोलंबो में भारत-पाकिस्तान मैच समय पर शुरू हो पाएगा? जानिए मौसम का हाल और पिच रिपोर्ट
IND vs PAK T20 World Cup: भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार, 15 फरवरी को टी20 वर्ल्ड कप का महामुकाबला खेला जाएगा। यह मैच कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में होगा। मैच से पहले मौसम का हाल और पिच रिपोर्ट जान लीजिए।
- खेल समाचार
- 3 min read

IND vs PAK T20 World Cup: टी-20 विश्व कप 2026 में अब रोमांच धीरे-धीरे बढ़ते जा रहा है। टीम इंडिया ने गुरुवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में नामीबिया के खिलाफ 93 रन से जीत हासिल की। ग्रुप-A में भारत का अब अगला मुकाबला पाकिस्तान से रविवार, 15 फरवरी को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में होने वाला है।
भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर दुनिया भर के फैंस रोमांचित हैं। दोनों ही टीमें 4-4 अंक के साथ ग्रुप-A में पॉइंट्स टेबल में भारत पहले स्थान पर और पाकिस्तान दूसरे पर मौजूद हैं। ऐसे में कोलंबो का मैच बेहद ही रोमांचक होने वाला है। हालांकि, भारत-पाकिस्तान मैच से पहले कोलंबो का आर. प्रेमदासा स्टेडियम प्रकृति की मार झेल सकता है। फरवरी का महीना कोलंबो में मौसम के लिहाज से बारिश वाला रहता है। आइए मैच से पहले मौसम का हाल से लेकर पिच रिपोर्ट जान लेते हैं।
15 फरवरी को कोलंबो का मौसम कैसा रहेगा?
टी20 वर्ल्ड कप में 15 फरवरी को भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान बारिश विलेन का काम कर सकती है। एक्यूवेदर के अनुसार, 13 फरवरी से लेकर 14 फरवरी के बीच भारी बारिश की संभावना है। वहीं, 15 फरवरी को भी कोलंबो में करीब 17 प्रतिशत बारिश के आसार है। हालांकि, शाम के समय बारिश के आसार कम है। इस बीच आसमान में बादल छाए रहेंगे।
आर. प्रेमदासा स्टेडियम की पिच का रिपोर्ट
आर. प्रेमदासा स्टेडियम की पिच आमतौर पर धीमी गति के गेंदबाजों के लिए बहुत अच्छी मानी जाती हैं। हालांकि, शुरुआत में तेज गेंदबाजों को थोड़ी स्विंग भी मिलती हैं। मैच जैसे-जैसे आगे बढ़ता है, पिच वैसे-वैसे धीमी होने लगती है, जिसके चलते शॉर्ट्स लगाना मुश्किल होता है। आर. प्रेमदासा स्टेडियम स्पिनर्स के लिए कारगर साबित हो सकती है। कोलंबो की पिच पर गेंद रूककर आती है, जिससे बल्लेबाज चकमा खा जाते हैं।
Advertisement
देरी से शुरू हो सकता है मैच
15 फरवरी को IND vs PAK मैच के दौरान बारिश होती है, तो टॉस और मैच में देरी हो सकती है। हो सकता है कि बारिश की वजह से 20 ओवर के मैच को 15-15 ओवर का भी किया जाए। अगर बारिश लगातार होती है, तो मैच रद्द भी हो सकता है क्योंकि, मैच के लिए कोई रिजर्व दिन भी नहीं रखा गया है।
भारत की संभावित प्लेइंग 11
अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेट कीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह/वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।