अपडेटेड 9 March 2026 at 16:04 IST
T20 World Cup: टीम इंडिया के 2-2 स्टार, जीत के बाद मैदान में दोनों की गर्लफ्रेंड... जब ईशान किशन और हार्दिक पांड्या ने जमकर किया गरबा, VIDEO
T20 World Cup 2026: टीम इंडिया ने लगातार दूसरी बार ICC T20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी उठा ली है। जीत के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने जमकर सेलिब्रेट किया।
- खेल समाचार
- 2 min read

T20 World Cup 2026: टीम इंडिया ने लगातार दूसरी बार ICC T20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी उठा ली है। 8 मार्च को हुए फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से करारी शिकस्त दे दी। जीत के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने जमकर सेलिब्रेट किया। हार्दिक पांड्या और ईशान किशन तो मैदान पर ही डांस करने लग गए।
सोशल मीडिया पर टीम इंडिया के सेलिब्रेशन के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों के साथ-साथ जश्न में उनका परिवार और करोड़ों भारतीय फैंस भी शामिल थे। कल रात से ही आसमान में आतिशबाजी हो रही है और लोग ढोल और बैंड-बाजे पर भांगड़ा करते हुए भारत की जीत की खुशी मना रहे हैं।
हार्दिक पांड्या और ईशान किशन का गरबा डांस
इस वीडियो को ICC ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है जो जमकर वायरल हो रहा है। बैकग्राउंड में गाना बज रहा है- ‘इश्क तेरा तड़पावे’, और मैदान पर हार्दिक पांड्या और ईशान किशन हाथ में तिरंगा लेकर गरबा और भांगड़ा करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो की सबसे खास बात ये थी कि उन दोनों खिलाड़ियों के साथ उनकी पार्टनर भी सेलिब्रेशन में उनका साथ दे रही थीं। जहां पांड्या के बगल में उनकी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा घूम-घूमकर डांस कर रही थीं, वहीं ईशान के पास उनकी भी रूमर्ड पार्टनर अदिति हुंडिया खड़ी थीं। डांस करते हुए हार्दिक और ईशान एक-दूसरे को गले भी लगा लेते हैं।
ईशान किशन ने कंफर्म किया अदिति हुंडिया संग रिश्ता?
बाद में हार्दिक और माहिका एक-दूसरे का हाथ थामे हुए वहां से चले जाते हैं, दूसरी ओर ईशान किशन भी अदिति के गाल पर किस करते नजर आ रहे हैं। उनके इस रोमांटिक मूमेंट ने उनके रिलेशनशिप रूमर्स पर मुहर लगा दी है। भले ही कपल ने अभी तक खुलकर कभी अपने रिलेशनशिप रूमर्स पर रिएक्ट नहीं किया है लेकिन मॉडल को अक्सर ईशान को सोशल मीडिया के जरिए चीयर करते देखा जाता है। बीते दिनों, क्रिकेटर के दादा ने भी खुलासा किया था कि ईशान की गर्लफ्रेंड हैं अदिति और दोनों शादी करने वाले हैं। 
Advertisement
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 9 March 2026 at 16:04 IST