अपडेटेड 8 March 2026 at 16:35 IST
IND vs NZ Final: खिताबी जंग में भारत-न्यूजीलैंड आमने-सामने, इस एक चीज से टीम इंडिया की जीत हो जाएगी पक्की
IND vs NZ Final: भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को होने वाला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच शुरू होने में कुछ घंटों का समय रह गया है। भारत अपना खिताब बचाने और इतिहास रचने के इरादे से अहमदाबाद में पूरी ताकत से उतरेगा।
- खेल समाचार
- 3 min read

IND vs NZ Final: रविवार, 8 मार्च को टी2- वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस फाइनल मुकाबले में भारत अपना खिताब बचाने और इतिहास रचने के इरादे से अहमदाबाद में पूरी ताकत से उतरेगा। वहीं, न्यूजीलैंड की टीम पहली बार खिताब अपने नाम करना चाहेगी।
टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले को लेकर कई लोग पहले से ही कई तरह के भविष्यवाणी कर चुके हैं, लेकिन इस बीच यह कहा जा रहा है कि अहमदाबाद में चेज करना मुश्किल होता है, इसलिए टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला टीम कर सकती है। यानी फाइनल मुकाबले का बॉस टॉस हो सकता है।
टॉस बताएगा किसकी होगी जीत
अहमदाबाद पिच को लेकर अक्सर यह कहा जाता है कि जो टीम टॉस जीतती है, तो लगभग कुछ प्रतिशत तक मैच पहले ही जीत जाती है। इसलिए इस पूरे विश्व कप के कई महत्वपूर्ण मैचों में टॉस को ही बॉस माना गया है। खासकर, अहमदाबाद की पिच पर जो टीम टॉस जीतती है, वो पहले बल्लेबाजी करना ही पसंद करती है। इसलिए फाइनल मैच के लिए टॉस जीतना भारत के लिए अहम माना जा रहा है। अगर भारत टॉस जीतता है, तो न्यूजीलैंड पर भावनात्मक जीत हासिल कर सकता है।
दक्षिण अफ्रीका टॉस जीता था
गौरतलब है कि टी20 वर्ल्ड कप के सुपर 8 में अहमदाबाद की पिच पर ही भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच मैच हुआ था, जिसमें भारत को हार का सामना करना पड़ा था। इस मैच में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने हुए 187 रन बनाया था और टीम इंडिया महज 111 रन पर आउट हो गई थी। ऐसे में देखा जाए तो फाइनल मैच में टॉस दोनों टीमों के लिए अहम है। टॉस जीतने वाली टीम अच्छी स्थिति में हो सकती है।
Advertisement
हाइब्रिड बनाया गया है अहमदाबाद की पिच
रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि अहमदाबाद की पिच हाइब्रिड है। हाइब्रिड यानी नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच लाल और काली मिट्टी के मिश्रण से तैयार की गई है। कहा जा रहा है कि पिच को मुंबई की तरह बनाया गया है, जहां भारत ने 253 रन बनाए थे। कई लोगों का मानना है कि हाइब्रिड पिच आमतौर पर तेज गेंदबाजों और बल्लेबाजों दोनों के लिए संतुलित मानी जाती है।
Advertisement
Published By : Kunal Verma
पब्लिश्ड 8 March 2026 at 16:35 IST