IND vs NZ 1st T20: अभिषेक शर्मा तबातोड़ 84 रन बनाकर आउट, भारत बड़े स्कोर की ओर अग्रसर

IND vs NZ 1st T20: भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का पहला टी20 मैच नागपुर में खेला जा रहा है। इस मैच में सैमसन और ईशान सस्ते में आउट हो गए। अभिषेक शर्मा ने 84 रन बनाए।

Follow : Google News Icon  
ind vs nz t20 match nagpur abhishek sharma suryakumar yadav mitchell santner
न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 में अभिषेक शर्मा का बल्ला उगल रहा है आग | Image: AP

IND vs NZ 1st T20: भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का पहला टी20 मैच नागपुर में खेला जा रहा है। इस मैच में सैमसन और ईशान सस्ते में आउट हो गए, लेकिन अभिषेक शर्मा का बल्ला आग उगल रहा है। इससे पहले न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतकर पहले भारत को बैटिंग करने का न्योता दिया। मैच में संजू सैमसन 10 और ईशान किशन 8 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं, कप्तान सूर्यकुमार 32 रन बनाकर आउट हो गए।

पावर प्ले में 68 रन बनाए भारत ने

बतौर ओपनिंग उतरे संजू सैमसन जल्दी ही आउट हो गए, लेकिन अभिषेक शर्मा ने पावर प्ले में तबातोड़ बल्लेबाजी की। संजू सैमसन महज 10 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं, ईशान किशन भी 8 रब नकार आउट हो गए। एक तरफ से अभिषेक क्रीज पर बने रहे हैं और सूर्यकुमार के साथ 6 ओवर में 68 रन भारत ने बनाए।  

8.4 ओवर में भारत का 100 रन पार

अभिषेक शर्मा की बदौलत भारत ने महज 8.4 ओवर में भारत का 100 रन पार कर लिया। इस बीच सूर्य कुमार ने भी अभिषेक का साथ दिया। अभिषेक ने पावर प्ले में तबातोड़ छक्के भी लगाए। इस बीच न्यूजीलैंड के कई खिलाड़ियों ने खूब मिस फील्ड किया। इस बीच अभ‍िषेक ने 22 गेंदों अर्धशतक जड़ा। 
 

अभिषेक शर्मा तबातोड़ 84 रन बनाकर आउट

अभिषेक शर्मा तबातोड़ 84 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने 84 रन महज 35 गेंदों में बनाए। अभिषेक शर्मा ने अपनी पारी में 8 छक्के और 5 चौके लगाए। अभिषेक शर्मा ने 240 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए। वहीं, हार्दिक पांड्या 16 गेंद पर 25 रन बनाकर आउट हो गए।

Advertisement
Published By :
Sagar Singh
पब्लिश्ड