LIVE BLOG

IND vs NZ Live Score: भारत ने लगाई जीत की हैट्रिक, चक्रवर्ती के जाल में फंसा न्यूजीलैंड, 44 रन से शानदार जीत

India vs New Zealand: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में टीम इंडिया ने जीत की हैट्रिक लगा ली है। आखिरी ग्रुप मैच में भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 44 रनों से शानदार जीत दर्ज की। मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने बेहतरीन गेंदबाजी कर 5 विकेट अपने नाम किए। अब सेमीफाइनल में भारत का सामना 4 मार्च को ऑस्ट्रेलिया से होगा।

IND vs NZ Live Score: भारत बनाम न्यूजीलैंड मैच का लाइव स्कोर और अपडेट्स
IND vs NZ Live Score: भारत बनाम न्यूजीलैंड मैच का लाइव स्कोर और अपडेट्स | Image: X/ BCCI and ICC

India vs New Zealand: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में टीम इंडिया ने जीत की हैट्रिक लगा ली है। आखिरी ग्रुप मैच में भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 44 रनों से शानदार जीत दर्ज की। मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने बेहतरीन गेंदबाजी कर 5 विकेट अपने नाम किए। अब सेमीफाइनल में भारत का सामना 4 मार्च को ऑस्ट्रेलिया से होगा।

 


IND vs NZ Live Score: भारत ने न्यूजीलैंड को 44 रन से हराया

India vs New Zealand: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में टीम इंडिया ने जीत की हैट्रिक लगा ली है। आखिरी ग्रुप मैच में भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 44 रनों से शानदार जीत दर्ज की। मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने बेहतरीन गेंदबाजी कर 5 विकेट अपने नाम किए। अब सेमीफाइनल में भारत का सामना 4 मार्च को ऑस्ट्रेलिया से होगा।
 


IND vs NZ Live Score: विलियमसन भी हुए आउट

अक्षर पटेल ने केन विलियमसन का विकेट लेकर मैच को भारत की तरफ मोड़ दिया है। विलियमसन ने 120 गेंदों पर 81 रनों की पारी खेली।


Advertisement

IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड का छठा विकेट गिरा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच मैच अब रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है। भारतीय स्पिनर वरुण चक्रवर्ती के चक्रव्यूह में न्यूजीलैंड के बल्लेबाज फंस रहे हैं। हालांकि, एक छोर पर केन विलियमसन डटे हुए हैं। न्यूजीलैंड को जीत के लिए 90 रन की दरकार है और उनके हाथ में 4 विकेट बाकी है।


IND vs NZ Live Score: टॉम लैथम आउट

न्यूजीलैंड का चौथा विकेट गिरा। टॉम लैथम को रवींद्र जडेजा ने LBW किया। न्यूजीलैंड को अब जीत के लिए 112 रनों की दरकार है।


Advertisement

IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड को दूसरा झटका

250 रनों का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड को दूसरा झटका लगा। हार्दिक के बाद वरुण चक्रवर्ती ने कमाल किया और ओपनर विल यंग को आउट कर भारत को बड़ी सफलता दिलाई।  


IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड को पहला झटका

हार्दिक पांड्या ने बड़ी मछली जाल में फंसा ली है। पिछले मैच में शतक जड़ने वाले रचिन रवींद्र भारत के खिलाफ मैच में कमाल नहीं दिखा सके और 16 रन बनाकर आउट हुए। अक्षर पटेल ने अच्छा कैच पकड़ा। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोरबोर्ड पर 249 रन बनाए हैं।


IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड के सामने 250 रनों का लक्ष्य

न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 50 ओवरों में 9 विकेट खोकर 249 रन बनाए हैं। मैट हेनरी ने शानदार गेंदबाजी कर 5 विकेट चटकाए। फील्डिंग में ग्लेन फिलिप्स ने कमाल किया और 3 बेहतरीन कैच पकड़े। भारत की तरफ से श्रेयस अय्यर ने सबसे अधिक 77 रन बनाए। आखिरी ओवरों में ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने भी आक्रामक तेवर दिखाए। हार्दिक ने 45 गेंदों पर 45 रनों की कीमती पारी खेली।


IND vs NZ Live Score: नहीं चला राहुल का बल्ला

न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में टीम इंडिया की बल्लेबाजी फ्लॉप साबित हो रही है। केएल राहुल का बल्ला भी नहीं चला और वो सिर्फ 23 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। 


IND vs NZ Live Score: श्रेयस अय्यर 77 रन बनाकर आउट

न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में टीम इंडिया के आधे खिलाड़ी पवेलियन लौट चुके हैं। श्रेयस अय्यर 77 रन बनाकर आउट हुए। अभी क्रीज पर केएल राहुल और हार्दिक पांड्या मौजूद हैं। 


IND vs NZ Live Score: भारत का चौथा विकेट गिरा

भारत का चौथा विकेट गिरा। अक्षर पटेल 61 गेंदों पर 42 रन बनाकर रचिन रवींद्र का शिकार हुए। ग्लेन फिलिप्स ने एक बाद फिर एक हाथ से शानदार कैच पकड़ा। श्रेयस अय्यर अर्धशतक जड़कर अच्छी लय में बल्लेबाजी कर रहे हैं। केएल राहुल उनका साथ निभाने आए हैं। भारत का स्कोर- 30 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 130 रन।


IND vs NZ Live Score: भारत को तीसरा झटका

न्यूजीलैंड के खिलाड़ी ग्लेन फिलिप्स ने विराट कोहली का सनसनीखेज कैच लेकर दुबई में मौजूद भारतीय फैंस का दिल तोड़ दिया। भारत का तीसरा विकेट गिरा। इससे पहले कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल सस्ते में पवेलियन लौट गए। कोहली ने 14 गेंदों पर 11 रन बनाए।


IND vs NZ Live Score: विराट कोहली का 300वां वनडे मुकाबला

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का ये 300वां वनडे मुकाबला है। कोहली भारत के लिए 300वां वनडे मुकाबला खेलने वाले 7वें खिलाड़ी हैं।

Image

IND vs NZ Live Score: भारत को लगा पहला झटका

न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले में टीम इंडिया को पहला झटका शुभमन गिल के रूप में लगा है। गिल 2 रन बनाकर मैट हेनरी का शिकार बने। क्रीज पर अब विराट कोहली और रोहित शर्मा हैं। 


IND vs NZ Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रविंद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती

न्यूजीलैंड: विल यंग, ​​रचिन रविंद्र, केन विलियमसन, डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (विकेट कीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), मैट हेनरी, काइल जैमीसन, विलियम ओरोर्के
 


IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड ने जीता टॉस

न्यूजीलैंड के कप्तान मिशेल सैंटनर ने भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में रोहित शर्मा ने एक बदलाव किया है। हर्षित राणा की जगह टीम में स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को जगह दी गई है।


IND vs NZ Live Update: भारत-न्यूजीलैंड का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे क्रिकेट में अब तक 118 मुकाबले हो चुके हैं। इन मैचों में भारत ने 60 बार जीत हासिल की है, जबकि न्यूजीलैंड ने 50 बार जीत दर्ज की है। इस तरह भारत का पलड़ा न्यूजीलैंड के मुकाबले भारी है।


IND vs NZ Live Update: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI

भारत: शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, रविंद्र जडेजा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव।

न्यूजीलैंड: विल यंग, ​​डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन, रचिन रवींद्र, टॉम लैथम (विकेट कीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सैंटनर (कप्तान), मैट हेनरी, काइल जैमीसन, विलियम ओ'रुरके।

 


IND vs NZ Live Update: टीम इंडिया की प्लेइंग XI में होगा बदलाव

रोहित की गैरमौजूदगी में प्लेइंग-11 में काफी बदलाव देखने को मिल सकते हैं। रोहित की गैरमौजूदगी में केएल राहुल को शुभमन गिल के साथ ओपन करते हुए देखा जाएगा। ऋषभ पंत को भी प्लेइंग-11 में मौका मिल सकता है। 


IND vs NZ Live Update: फिर कौन होगा कप्तान?

रोहित शर्मा अगर न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबला नहीं खेलते हैं तो शुभमन गिल टीम की कमान संभालते नजर आ सकते हैं। 


IND vs NZ Live Update: रोहित मिस कर सकते हैं मुकाबला

पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा हैमस्ट्रिंग इंजरी से चोटिल हो गए थे। अब वह न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच को मिस कर सकते हैं।

Published By:
 Shubhamvada Pandey

पब्लिश्ड