IND vs NZ T20: ईशान IN, वैभव OUT... न्यूजीलैंड में सीरीज कब्जाने का मौका, तीसरे टी20 में टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11

IND vs NZ 3rd T20: टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच मंगलवार को टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला जाएगा। पांच मैचों की सीरीज में भारत पहले ही 2-0 से आगे हैं। ऐसे में तीसरे मुकाबले को जीत सीरीज अपने नाम करना चाहेगा। आइए तीसरे टी20 के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11 जान लेते हैं।

New Zealand vs India 3rd T20
न्यूजीलैंड में सीरीज कब्जाने उतरेगी टीम इंडिया, संभावित प्लेइंग 11 देखें | Image: ANI

IND vs NZ 3rd T20: टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला मंगलवार (27 अक्टूबर) को वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में खेला जाएगा। तीसरे टी20 मुकाबले में भारत पांच मैचों की T20 सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगा, क्योंकि मेहमान टीम 2-0 से आगे है और मोमेंटम भी उसके पक्ष में है। ऐसे में कप्तान श्रेयस अपने भरोसेमंद खिलाड़ियों के साथ ही मैदान में उतरना पसंद कर सकते हैं। आइए तीसरे टी20 के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11 जान लेते हैं।

ईशान IN, वैभव OUT?

शनिवार, 24 अक्टूबर को खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को टीम में जगह मिली थी, लेकिन कुछ खास नहीं कर पाए थे। उन्हें विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन की जगह टीम में शामिल किया गया था। तीसरे टी20 मुकाबले में कप्तान श्रेयस अपने भरोसेमंद खिलाड़ियों के साथ ही मैदान में उतरना पसंद कर सकते हैं, ताकि सीरीज अपने नाम किया जा सकें। अगर ईशान खेलते हैं, तो वैभव बाहर बैठ सकते हैं।

न्यूजीलैंड हर-हाल में वापसी करना चाहेगी!

इस बीच, न्यूजीलैंड को सीरीज में पिछड़ने के बाद जल्दी से हल ढूंढना होगा। मेजबान टीम भारत के खिलाफ अपनी पिछली दो घरेलू सीरीज हार चुकी है और अपनी जमीन पर एक और सीरीज़ हारने से बचना चाहेगी। मेजबान टीम को अपने स्पिनरों की भी जरूरत होगी ताकि वे भारत की बैटिंग लाइन-अप के खिलाफ अपना असर बनाए रख सकें, जिसने मुश्किल हालात से उबरने की काबिलियत दिखाई है।

तीसरा टी20 मुकाबला कब और कहां देखें?

भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 सीरीज के सभी मुकाबले यानी पांचों मैच भारतीय समयानुसार दिन के 12 बजकर 30 मिनट से खेले जाएंगे। वहीं, अगर बात करें कि टी20 मुकाबले को किस चैनल पर देख सकते हैं, तो बता दें कि सभी टी20 मुकाबलों को आप सोनी चैनल पर देख सकते हैं।

Advertisement

तीसरे टी20 के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11

संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन/वैभव सूर्यवंशी, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार।

ये भी पढ़ें: टीम इंडिया का ऐतिहासिक रिकॉर्ड: दूसरे T20 में न्यूजीलैंड को हराकर ऐसा करने वाली दुनिया की पहली टीम बनी

 

Advertisement
Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड