अपडेटेड 16 December 2025 at 23:38 IST

Asia Cup Under 19: वनडे में भारत के इस राइजिंग स्टार ने जड़ा दोहरा शतक, टीम इंडिया ने मलेशिया को 315 रनों से दी करारी शिकस्त

U19 Asia Cup 2025: अंडर-19 एशिया कप में भारत ने मलेशिया को 315 रन से हराकर इतिहास रच दिया है। भारत ने पहले खेलते हुए 408 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था।

Follow : Google News Icon  
ind vs mal u19 india u19 won by 315 runs in asia cup 2025
अभिज्ञान ने लगाया दोहरा शतक, भारत ने मलेशिया को 315 रन से हराया | Image: X/BCCI

U19 Asia Cup 2025: दुबई में खेले जा रहे हैं अंडर-19 एशिया कप में भारत का लगातार शानदार प्रदर्शन जारी है। आज दुबई में हुए भारत अंडर-19 बनाम मलेशिया अंडर-19 मुकाबले में भारत ने जीत के साथ इतिहास रच दिया है। जी हां, भारत ने मलेशिया को 315 रनों की भारी अंतर से हराकर इतिहास रच दिया है। भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 408 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया, जिसके जवाब में मलेशिया मजह 93 रनों पर ऑलआउट हो गई। हालांकि, साल 2022 में भारत ने युगांडा को 322 रन से हराया था।

अभिज्ञान कुंडू लगाया दोहरा शतक

भारत बनाम मलेशिया अंडर-19 एशिया कप में अभिज्ञान कुंडू ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने अपनी टीम के लिए शानदार नाबाद 209 रनों की पारी, जिसके चलते भारत ने 408 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर पाया। अभिज्ञान कुंडू ने 125 गेंदों का सामना करते हुए अपनी पारी में 17 चौके और 9 लंबे-लंबे छक्के लगाए।

वेदांत त्रिवेदी और वैभव सूर्यवंशी ने भी लगाए अर्धशतक

भारत बनाम मलेशिया अंडर-19 एशिया कप में अभिज्ञान कुंडू के अलावा, वेदांत त्रिवेदी और वैभव सूर्यवंशी ने भी शानदार अर्धशतक लगाए। वेदांत त्रिवेदी ने 106 गेंदों में 90 रनों की शानदार पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 7 चौके लगाए। वैभव सूर्यवंशी ने 50 रनों की पारी खेली। उन्होंने अपनी 50 रनों की पारी में 26 गेंद खेले। वैभव ने 5 चौके और 3 छक्के लगाए।

दीपेश देवेंद्रन की शानदार गेंदबाजी

एक तरफ भारतीय बल्लेबाजों ने बैट का शक्ति प्रदर्शन किया, तो गेंदबाज भी पीछे नहीं हटे। दीपेश देवेंद्रन ने भारत की तरफ से सबसे अधिक 5 विकेट लिए। दीपेश ने सिर्फ 7 ओवर किए और 22 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए। दीपेश देवेंद्रन के अलावा, कृष्ण कुमार सिंह ने 1 विकेट और उद्धव मोहन ने 2 विकेट अपने नाम किए।

Advertisement

ये भी पढ़ें: IPL Auction 2026: आईपीएल नीलामी में कोलकाता नाइट राइडर्स ने इन खिलाड़ियों पर लुटाए सबसे अधिक पैसे

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 16 December 2025 at 21:59 IST