अपडेटेड 7 March 2024 at 17:21 IST
यशस्वी ने कोहली के 'विराट' रिकॉर्ड को किया ध्वस्त, अब खतरे में गावस्कर का 53 साल पुराना महारिकॉर्ड
IND vs ENG: यशस्वी जायसवाल ने तोड़ा 'किंग' कोहली का बड़ा रिकॉर्ड, अब लिटिल मास्टर के रिकॉर्ड पर खतरा
- खेल समाचार
- 2 min read

Yashasvi Jaiswal: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रहे पांचवें टेस्ट मुकाबले में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। इंग्लैंड के खिलाफ गेंदबाजी करने उतरी टीम इंडिया के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया।
इंग्लैंड की पहली पारी पहले ही दिन 218 रनों पर सिमट गई। इंग्लैंड के खिलाफ बल्लेबाजी के लिए आते ही टीम इंडिया के युवा स्टार यशस्वी जायसवाल ने जैसे ही 1 रन बनाया उन्होंने टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ दिया। अब गावस्कर का 53 साल पुराना रिकॉर्ड यशस्वी के निशाने पर है।
यशस्वी जायसवाल ने तोड़ा कोहली का रिकॉर्ड
विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ धर्मशाला स्टेडियम में जैसे ही 1 रन बनाया वैसे ही उन्होंने कोहली के विराट रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया। कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ 2016-17 में 109.2 की औसत से 8 पारियों में कुल 655 रन बनाए थे। वहीं यशस्वी जायसवाल ने इंग्लैंड के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज में 9 पारियों में 93.71 की औसत से 656 रन बना लिए हैं। इस लिस्ट में राहुल द्रविड़ और विजय मांजरेकर का नाम भी शामिल है।
एक टेस्ट में 700 रन बनाने वाले दूसरे भारतीय बनें यशस्वी
यशस्वी जायसवाल ने इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टेस्ट मुकाबले की पहली पारी में 57 रन बनाए। इसी के साथ वे इंग्लैंड के खिलाफ एक टेस्ट सीरीज में 700 रन पूरा करने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले सुनील गावस्कर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 1970/71 में 4 मैचों में 774 रन बनाए थे। इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर विराट कोहली का नाम मौजूद है। जायसवाल सीरीज के आखिरी मैच में 120 रन बना लेते हैं तो वह एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बन जाएंगे।
Advertisement
टीम इंडिया के स्टार स्पिनर आर अश्विन धर्मशाला टेस्ट में अपना 100वां टेस्ट मुकाबला खेल रहे हैं। इस दौरान उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ पहली पारी में 4 विकेट झटके। वहीं टीम इंडिया के चाइनामैन यानी कुलदीप यादव ने पंजा खोलते हुए इंग्लैंड के खिलाफ पहली पारी में 5 विकेट झटके। इंग्लैंड की पहली पारी धर्मशाला में 218 रनों पर सिमट गई।
यह भी पढ़ें- 100वें टेस्ट में अश्विन ने पहनी स्पेशल कैप तो भावुक हुईं पत्नी, टीम इंडिया ने दिया 'गार्ड ऑफ ऑनर' - Republic Bharat
Advertisement
Published By : Shubhamvada Pandey
पब्लिश्ड 7 March 2024 at 16:51 IST