अपडेटेड 2 February 2025 at 21:54 IST

IND vs ENG 5th T20: अभिषेक शर्मा ने मार -मार के इंग्लिश गेंदबाजों के खोल दिए धागे, ठोक दिया T20 का दूसरा सबसे तेज शतक

अभिषेक ने 37 गेंदों पर ताबड़तोड़ शतक जमाया। वो टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक जमाने वाले दूसरे भारतीय बन गए हैं। उन्होंने संजू सैमसन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, ज

Follow : Google News Icon  
Abhishek Sharma
Abhishek Sharma | Image: BCCI- X

IND vs ENG 5th T20:  भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का पांचवां यानी आखिरी मुकाबला खेला जा रहा है। मैच मुंबई के वानखेड़े स्‍टेडियम में हो रहा है। इंग्‍लैंड के कप्‍तान बटलर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारतीय टीम ने बैटिंग करते हुए अबतक 3 विकेट गंवा कर 146 रन बना लिए हैं। अभिषेक ने 37 गेंदों पर ताबड़तोड़ शतक जमाया। वो टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक जमाने वाले दूसरे भारतीय बन गए हैं। उन्होंने संजू सैमसन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जिन्होंने 40 गेंदों पर सेंचुरी जमाई थी।

अभिषेक ने 11वें ओवर में ब्रायडन कार्स के खिलाफ एक रन चुराकर अपने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का दूसरा शतक पूरा किया।  भारत के लिए इस प्रारूप में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम है जिन्होंने श्रीलंका के खिलाफ इंदौर में 2017 में 35 गेंद में शतक पूरा किया था। उन्होंने इस मैच में 43 गेंद में 118 रन की पारी खेली थी। भारत ने इस मैच को 88 रन से जीता था। उन्होंने इससे पहले 17 गेंद में अर्धशतक पूरा किया था, जो किसी भारतीय के लिए दूसरा सबसे तेज अर्धशतक है।  

बाल-बाल टूटने से बचा रोहित शर्मा का रिकॉर्ड

अभिषेक दो गेंद से रोहित शर्मा की बराबरी करने से चूक गये लेकिन वह भारत के लिए इस प्रारूप में सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी खेलने के साथ सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गये। अभिषेक 17वें ओवर में कार्स के खिलाफ पारी का अपना 11वां छक्का लगाकर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया। उन्होंने अपनी पारी में 13 छक्के लगाये।

Advertisement

टी20 अंतरराष्ट्रीय में इससे पहले सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी का रिकॉर्ड शुभमन गिल के नाम था। उन्होंने 2023 में अहमदाबाद में न्यूजीलैंड के खिलाफ नाबाद 126 रन बनाये थे। टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड एस्टोनिया के साहिल चौहान के नाम है जिन्होंने साइप्रस के खिलाफ पिछले साल सिर्फ 27 गेंद में सैकड़ा पूरा किया था। टेस्ट खेलने वालों टीमों के बीच मुकाबले में सबसे तेज टी20 शतक का रिकॉर्ड संयुक्त रूप से रोहित और दक्षिण अफ्रीका के डेविड मिलर के नाम है। मिलर ने भी बांग्लादेश के खिलाफ 2017 में 35 गेंद में शतक पूरा किया था।

(Note: यह एक ब्रेकिंग स्टोरी है। अधिक जानकारी के साथ अपडेट हो रही है)

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 2 February 2025 at 20:08 IST