IND vs ENG: संजू सैमसन के साथ कौन करेगा बल्लेबाजी का आगाज, वैभव सूर्यवंशी को मिलेगी प्लेइंग 11 में जगह? जानिए टीम इंडिया का क्या होगा समीकरण
IND vs ENG 4th T20: टीम इंडिया और इंग्लैंड के खिलाफ आज चौथा टी20 मुकाबला खेला जाएगा। इस मुकाबले में संजू की फिर से वापसी की आशंका है। अगर उनकी वापसी होती है, तो वैभव या अभिषेक में से कैन करेगा उनके साथ ओपनिंग?
- खेल समाचार
- 2 min read

IND vs ENG 4th T20: टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला गुरुवार, 9 जुलाई को ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड में खेला जाएगा। टीम इंडिया के लिए यह मुकाबला 'करो या मरो' जैसा है, क्योंकि अगर हारी तो सीरीज हाथ से चली जाएगी। वहीं, टीम इंडिया बचे हुए 2 मैच को जीतकर सीरीज को ड्रा कर सकती है।
चौथे मैच को लेकर टीम इंडिया का समीकरण कैसा होगा, यह देखना दिलचस्प होगा, क्योंकि आशंका है कि इस मुकाबले में संजू सैमसन की फिर से वापसी हो सकती है। अगर संजू की वापसी होती है, तो क्या वैभव को छुट्टी हो जाएगी? वहीं, अभिषेक के साथ टीम इंडिया का आगाज कौन करेगा?
संजू IN, तो क्या वैभव बाहर?
अगर आज के मुकाबले में संजू सैमसन की वापसी होती है, तो सबसे बड़ा सवाल है कि वैभव सूर्यवंशी टीम में बने रहेंगे या बाहर हो जाएंगे। वैभव लगातार दो मैचों में कुछ खास नहीं कर पाए हैं। पहले में 14 और दूसरे मैच में सिर्फ 13 रन ही बना पाए हैं। इस बीच संजू सैमसन को हटाने पर भी फैंस निराश थे, क्योंकि उनकी जगह टीम में शामिल वैभव भी कुछ कमाल नहीं कर पाए हैं। हालांकि, संजू का फॉर्म भी कुछ ठीक नहीं रहा है। अब देखना है कि आज के मैच में संजू की वापसी होती है या वैभव टीम के साथ बने रहेंगे।
दाएं-बाएं हाथ कॉम्बिनेशन के साथ टीम इंडिया उतरेगी?
चौथे टी20 मुकाबलों को लेकर कयास लगाया जा रहा है कि टीम इंडिया पहले जैसा दाएं और बाएं हाथ कॉम्बिनेशन के साथ मैदान पर उतार सकती है। अगर ऐसा होता है, तो संजू की वापसी हो सकती है और वैभव बाहर जा सकते हैं। हालांकि, यह बहुत काम उम्मीद है कि वैभव को तीसरे नंबर पर बैटिंग के लिए भेजा जाए।
Advertisement
संजू सैमसन IN, शिवम दुबे OUT?
टीम इंडिया संजू के साथ मैदान पर उतरती है, तो शायद शिवम दुबे की जगह टीम में वैभव को शामिल किया जा सकता है। हालांकि, फिर भी सबसे बड़ा सवाल यह रहेगा कि अभिषेक के साथ पारी की शुरुआत करने कौन आएगा? कयास यह भी लगाया जा रहा है कि तिलक वर्मा की जगह संजू को टीम में शामिल किया जा सकता है।
भारत की संभावित प्लेइंग 11
वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, इशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव।