अपडेटेड 2 February 2024 at 17:25 IST

इंग्लैंड को धोने के बाद यशस्वी जायसवाल का बड़ा बयान, इस विशाल पारी के पीछे 2 लोगों का हाथ

ENG के खिलाफ दूसरे टेस्ट में यशस्वी जाययवाल ने अंग्रेजों की जमकर कुटाई की। पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद यशस्वी ने इन दो लोगों को अपने पारी का श्रेय दिया।

Follow : Google News Icon  
यशस्वी जायसवाल
यशस्वी जायसवाल | Image: BCCI.TV

IND vs ENG 2nd Test: भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मुकाबला विशाखापट्टनम में खेला जा रहा है। दूसरे टेस्ट मुकाबले का पहले दिन का खेल खत्म हो चुका है और भारत के यशस्वी जायसवाल नाबाद 179 रन बनाकर पवेलियन लौटे हैं।

भारत ने दूसरे टेस्ट में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरे यशस्वी जाययवाल ने अंग्रेज गेंदबाजों की जमकर कुटाई की। पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद यशस्वी ने इन दो लोगों को अपने शानदार पारी का श्रेय दिया।

यशस्वी जायसवाल के लिए आसान नही था शतक जमाना

यशस्वी जायसवाल के लिए आज का मैच आसान नहीं था। रोहित शर्मा के साथ पारी का आगाज करने आए जायसवाल का साथ छोड़कर कप्तान जल्दी आउट होकर चले गए। इसके बाद आए शुभमन गिल भी ज्यादा बड़ी पारी नहीं खेल पाए। दो वि​केट जल्दी गिर जाने से जायसवाल पर दबाव आना लाजिमी था। दूसरे छोर पर श्रेयस अय्यर थे, जो इस वक्त आउट ऑफ फॉर्म हैं। ऐसे में सारी जिम्मेदारी खुद जायसवाल ने उठाई। पहले उन्होंने अपना अर्धशतक पूरा किया और इसके बाद शतक की ओर भी बढ़ गए।

यशस्वी जायसवाल ने पूरा किया शतक

उन्होंने 151 बॉल पर अपना शतक पूरा किया। इस दौरान उनके बल्ले से 11 चौके और तीन छक्के आए। जायसवाल ने छक्का लगाकर अपना शतक पूरा किया। वे सिर्फ अपने शतक तक ही नही रुके, उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 150 रन भी जमाए और पवेलियन जाने तक वे 179 रन बनाकर नाबाद रहे।

Advertisement
Yashasvi Jaiswal

यशस्वी जायसवाल ने पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद कहा कि, 'मैं आज के मैच में पारी दर पारी खेलना चाहता था। जब वे अच्छी गेंदबाजी कर रहे थे तो मैं बस उस गेंद को खेल रहा था। शुरुआत में पिच पर थोड़ी नमी थी और थोड़ी सी सीम के साथ स्पिन और उछाल कर रहा था। हालांकि, मैं ढीली गेंदों को गोल में बदलना चाहता था और अंत तक खेलना चाहता था। मैं अपने स्कोर को दोगुना करना और टीम के लिए अंत तक खेलना पसंद करूंगा। मैं अब कल यानी दूसरे दिन के खेल के लिए फिट रहना चाहूंगा। इस पिच पर पहले थोड़ी नमी थी लेकिन उसके बाद वह ठीक हो गई। पुरानी गेंद से कुछ उछाल मिल रहा था। राहुल सर (राहुल द्रविड़) और रोहित भाई (रोहित शर्मा) मुझे आत्मविश्वास देते रहे और मुझसे कहा कि मैं अपनी इस पारी को बड़ी पारी में बदलूं और अंत तक टिका रहूं।'

यशस्वी ने इंटरनेशनल क्रिकेट में पूरे किए 1000 रन

इसके साथ ही जायसवाल ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 1000 रन भी पूरे कर लिए हैं। जायसवाल ने इससे पहले 17 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलकर 502 रन बनाए थे। वहीं इस मैच से पहले वे 5 टेस्ट मुकाबलों में 411 रन बना चुके हैं, जो अब 511 से ज्यादा हो गए हैं। ये उनका दूसरा टेस्ट शतक है। 

Advertisement

यह भी पढ़ें- IND vs ENG 2nd Test: विशाखापट्टनम टेस्ट में क्यों बाहर हुए मोहम्मद सिराज, क्या है वजह? - Republic Bharat
 

Published By : Shubhamvada Pandey

पब्लिश्ड 2 February 2024 at 17:25 IST