अपडेटेड 7 December 2024 at 08:24 IST
IND vs AUS: पहले दिया जख्म फिर छिड़का नमक! यशस्वी जायसवाल को आउट कर ये क्या बोल गए मिचेल स्टार्क?
खेल खत्म होने के बाद जब स्टार्क से जायसवाल को आउट करने के पीछे रणनीति के बारे में सवाल किया गया तो उनके जवाब ने यशस्वी के जख्मों को और ताजा कर दिया होगा।
- खेल समाचार
- 3 min read

Mitchell Starc on Yashasvi Jaiswal: भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS Pink Ball Test) के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। आपको अगर याद हो तो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट की दूसरी पारी में यशस्वी जायसवाल ने मिचेल स्टार्क से कहा था कि यू आर कमिंग टू स्लो (गेंद बहुत धीमी आ रही है)।
इसका जवाब मिचेल स्टार्क ने एडिलेड में दिया। एडिलेड में मिचेल स्टार्क ने पारी की पहली ही गेंद में यशस्वी जायसवाल को पवेलियन भेज दिया। यशस्वी को पारी की पहली ही गेंद पर आउट करने के बाद मिचेल स्टार्क का सेलिब्रेशन देखने लायक था। पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद जब स्टार्क से जायसवाल को आउट करने की रणनीति के बारे में सवाल किया गया तो वे क्या बोले आइए जानते हैं।
मिचेल स्टार्क ने झटके 6 विकेट
दूसरे टेस्ट में मिचेल स्टार्क ने टीम इंडिया के क्रिकेटर्स की हालत खराब कर दी। उन्होंने 48 रन देकर 6 विकेट लिए और भारत की पहली पारी को 180 रन पर सिमेटने में अहम भूमिका निभाई। स्टार्क ने जायसवाल, केएल राहुल, विराट कोहली, रविचंद्रन अश्विन, हर्षित राणा और नीतीश कुमार रेड्डी को आउट किया।
स्टार्क ने छिड़क जायसवाल के जख्मों पर नमक
खेल खत्म होने के बाद जब स्टार्क से जायसवाल को आउट करने के पीछे की रणनीति के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने जो जवाब दिया उससे यशस्वी के जख्मों पर नमक जरूर लगा होगा। स्टार्क ने कहा,
Advertisement
'यशस्वी को आउट करने के लिए उन्होंने कोई खास प्लान नहीं तैयार किया था। मैंने स्टम्प्स को टारगेट किया था और गेंद सीधे पैड पर जा लगी। आप आज का ही देख लें। मुझे पता है कि इस बैटिंग लाइनअप में शुरुआती विकेट कितने जरूरी है। ऐसे में इस तरह की शुरुआत करना हमेशा सही होता है।'
क्या बोले मिचेल स्टार्क?
मिचेल स्टार्क ने पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद कहा, ‘मुझे लगता है कि गेंदबाजी में हमारे लिए पहला दिन अच्छा रहा। हमने दिन के पहले घंटे के बाद अच्छा प्रदर्शन किया। यह टेस्ट मैच की शुरुआत करने का अच्छा तरीका है। हमने दिन का अंत भी अच्छे तरीके से किया। कुल मिलाकर हमारे लिए यह बहुत अच्छा दिन रहा।’
पिंक बॉल टेस्ट में पहले दिन का हाल
आपको बता दें कि यशस्वी जायसवाल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट की दूसरी पारी में शानदार 161 रनों की पारी खेली थी। ऐसे में पिंक बॉल टेस्ट में जब मिचेल स्टार्क ने पहली ही गेंद पर जायसवाल का विकेट हासिल कर टीम इंडिया को बड़ा झटका दिया। टीम इंडिया पहली पारी में 180 रनों पर सिमट गई। पहले दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने 1 विकेट के नुकसान पर 86 रन बना लिए। टीम इंडिया के पास अभी 94 रनों की बढ़त है।
Advertisement
Published By : Shubhamvada Pandey
पब्लिश्ड 7 December 2024 at 08:24 IST