LIVE BLOG

IND vs AUS 1st Test: पर्थ टेस्ट के पहले दिन का खेल समाप्त, भारत के आगे ऑस्ट्रेलिया की हालत पतली

IND vs AUS 1st Test Live: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पर्थ में 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच खेला जा रहा है। पर्थ टेस्ट के पहले दिन का खेल समाप्त हो गया है। भारत के आगे ऑस्ट्रेलिया की हालत पतली है।

Follow : Google News Icon  
India v Australia BGT Perth Test
IND AUS पर्थ टेस्ट के पहले दिन का खेल समाप्त | Image: X@BCCI

IND vs AUS: पर्थ टेस्ट के पहले दिन का खेल समाप्त

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पर्थ में खेले जा रहे बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के पहले टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल समाप्त हो गया है। भारत ने मेजबान ऑस्ट्रेलिया की हालत पतली कर दी है। कप्तान जसप्रीत बुमराह की घातक गेंदबाजी की बदौलत भारत ने 67 रन पर ऑस्ट्रेलिया के 7 विकेट चटका दिए हैं। ऑस्ट्रेलिया इस वक्त भारत से 83 रन पीछे है। 


IND vs AUS Live Score: ऑस्ट्रेलिया की आधी टीम लौटी पवेलियन

ऑस्ट्रेलिया को पांचवां झटरा मिशेल मार्श के रूप में लगा। मोहम्मद सिराज ने मिशेल मार्श को पवेलियन रवाना किया। 


Advertisement

IND vs AUS Live Score: ऑस्ट्रेलिया को लगा चौथा झटका

टीम इंडिया के लिए पर्थ में डेब्यू कर रहे तेज गेंदबाज हर्षित राणा ने ऑस्ट्रेलिया को चौथा झटका दिया। ट्रेविस हेड 11 रन बनाकर आउट हुए। 


IND vs AUS Live: जसप्रीत बुमराह ने चटकाए तीन विकेट

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट में टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने एक बार फिर से अपनी गेंदबाजी का कमाल दिखाते हुए कंगारू टीम को बेहाल कर दिया है। 


Advertisement

IND vs AUS Live Score: ऑस्ट्रेलिया को लगा पहला झटका

पर्थ टेस्ट में भारतीय पारी के बाद से अब कंगारू बल्लेबाज पिच पर उतरे हैं। ऑस्ट्रेलिया टीम को पहला झटका टीम इंडिया के तेज गेंदबाज और कप्तान जसप्रीत बुमराह ने मैकस्वानी के रूप में दिया। 


IND vs AUS Live Score: टीम इंडिया की पहली पारी खत्म

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ टेस्ट में टीम इंडिया की पहली पारी खत्म हो गई है। भारतीय टीम पर्थ टेस्ट की पहली पारी में 150 रनों पर सिमट गई। भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन डेब्यू करने वाले नीतिश रेड्डी ने बनाए। नीतिश ने 41 रन बनाए। 

जसप्रीत बुमराह ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत बेहद खराब रही। यशस्वी जायसवाल बिना खाता खोले ही पवेलियन रवाना हो गए। यशस्वी के बाद से टीम इंडिया को दूसरा झटका देवदत्त पड्डिकल के रूप में लगा। पड्डिकलव भी बिना खाता खोले पवेलियन रवाना हुए। विराट कोहली का टेस्ट में बुरा फॉर्म अभी तक जारी है। पर्थ मे वे सिर्फ 5 रन बना सके। कोहली के बाद केएल राहुल के रूप में टीम इंडिया को चौथा झटका लग। राहुल 74 गेंदों पर 24 रन बनाकर आउट हुए। 

ऋषभ पंत 37, ध्रुव जुरेल 11, वॉशिंगटन सुंदर 4, नीतिश रेड्डी 41, हर्षित राणा 7, जसप्रीत बुमराह 8 रन बनाकर आउट हुए। वहीं ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिचेल स्टार्क,पैट कमिंस और मिशेल मार्श ने 2-2 और जोश हेजलवुड ने 4 विकेट चटकाए। 


IND vs AUS Live Score: भारत के नौ विकेट गिरे

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट में टीम इंडिय को नौवां झटका लगा। कप्तान जसप्रीत बुमराह 8 गेंदों में 8 रन बनाकर आउट हुए। 


IND vs AUS Live Score: भारत को लगा आठवां झटका

पर्थ में टीम इंडिया के बादल गर्दिश में नजर आ रहे हैं। एक के बाद एक टीम इंडिया के विकेट ताश क पत्ते की तरह गिरते जा रहे हैं। टीम इंडिया को आठवां झटका हर्षित राणा के रूप में लगा। हर्षित 7 रन बनाकर आउट हुए।  


IND vs AUS Live Score: टीम इंडिया को लगा सातवां झटका

टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ टेस्ट में 37 रन बनाकर आउट हुए। पंत को कमिंस ने शिकार बनाया। 


IND vs AUS Live Score: भारत को लगा छठा झटका

पर्थ के स्टेडियम में टीम इंडिया को छठा झटका सुंदर के रूप में लगा। सुंदर 4 रन बनाकर आउट हुए। 


IND vs AUS Live Score: भारत को लगा पांचवां झटका

ऑस्ट्रेलिया के खिलफ पहले टेस्ट में टीम इंडिया की हालत काफी खराब लग रही है। ऐसे वक्त में जब भारतीय टीम को एक जिम्मेदार पार्टनरशिप की जरूरत है तो टीम के लगातार विकेट गिरे जा रहे हैं। केएल राहुल के बाद से ध्रुव जुरेल 11 रन बनाकर आउट हो गए। 


IND vs AUS Live Score: केएल राहुल आउट

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट में टीम इंडिया को चौथा झटका केएल राहुल के रूप में लगा। केएल राहुल 26 रन बनाकर आउट हो गए। लंच ब्रेक तक टीम इंडिया ने 4 विकेट गंवाकर 51 रन बना लिए हैं। क्रीज पर ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल हैं। 


IND vs AUS Live Update: भारत को लगा तीसरा झटका

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली 5 रन बनाकर आउट हुए। विराट कोहली पिछले कुछ समय से टेस्ट क्रिकेट में खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं। 


IND vs AUS Live score: यशस्वी जायसवाल बिना खाता खोले रवाना

टीम इंडिया को पर्थ टेस्ट में पहला झटका लगा। यशस्वी जायसवाल 8 गेंदों में बिना खाता खोले मिचेल स्टार्क का शिकार बनें। 


IND vs AUS Live Score: भारत ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। 


IND vs AUS Live Score: टीम इंडिया की ओर से दो डेब्यू

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट मैच पर्थ टेस्ट मैच पर्थ में खेला जा रहा है। टीम इंडिया की ओर से दो डेब्यू हुए हैं पहला नीतिश रेड्डी और दूसरा हर्षित राणा।

भारत: केएल राहुल, यशस्वी जयसवाल, देवदत्त पडिक्कल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, नितीश रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, जसप्रीत बुमराह (कप्तान), मोहम्मद सिराज

ऑस्ट्रेलिया: उस्मान ख्वाजा, नाथन मैकस्वीनी, मार्नस लाबुशेन, स्टीवन स्मिथ, ट्रैविस हेड, मिशेल मार्श, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, जोश हेज़लवुड


IND vs AUS LIVE Score: कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा पर्थ टेस्ट में निजी कारणों के चलते टीम का हिस्सा नहीं हैं। उनकी जगह टीम की कमान तेज देंगबाज जसप्रीत बुमराह संभाल रहे हैं। युवा खिलाड़ी शुभमन गिल प्रैक्टिस सेशन के दौरान चोटिल हो गए थे जिसके चलते उनकी जगह तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए देवदत्त पड्डिकल को खिलाया जा सकता है। वहीं पर्थ टेस्ट के दौरान टीम इंडिया में दो डेब्यू 
(नीतिश रेड्डी और हर्षित राणा) देखने की उम्मीद है।  

टीम इंडिया की पहले टेस्ट के लिए संभावित प्लेइंग इलेवन

केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटीकपर), वाशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह (कप्तान), हर्षित राणा और मोहम्मद सिराज।


IND vs AUS Live score: कैसी है पर्थ की पिच?

पर्थ की पिच पर काफी घास है और इसे हरा-भरा देखने के बाद उम्मीद की जा रही है कि तेज गेंदबाजों को इस पर काफी फायदा मिलेगा। पर्थ स्टेडियम में 2018 से 2023 तक कुल 4 टेस्ट मैच खेले गए, जिसमें पहले टॉस जीतने वाली टीम ने पहले बैटिंग का फैसला चुनकर चारों मैचों में जीत हासिल की।

Published By :
Shubhamvada Pandey

पब्लिश्ड