अपडेटेड 17 January 2024 at 21:27 IST

रिंकू सिंह तेरा क्या कहना, करीम जनत को दिलाया जहन्नुम का एहसास, आखिरी ओवर में ठोके 36 रन

आखिरी ओवर में रिंकू सिंह ने धमाकेदार अंदाज में खेलते हुए आखिरी तीन गेंदों पर तीन छक्के जड़ते हुए अफगानिस्तान के गेंदबाज करीम जनत को जहन्नुम का एहसास दिलाया।

Follow : Google News Icon  
rinku singh rohit sharma
rinku singh rohit sharma | Image: bcci.tv

IND vs AFG 3rd T20I: भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले जा रहे तीसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने अफगानिस्तान के सामने 213 रनों का टारगेट रखा। मैच के आखिरी ओवर में रिंकू सिंह ने धमाकेदार अंदाज में खेलते हुए आखिरी तीन गेंदों पर तीन छक्के जड़ते हुए अफगानिस्तान के गेंदबाज करीम जनत को जहन्नुम का एहसास दिलाया।

खबर से जुड़ी तीन अहम बातें...

  • भारत और अफगानिस्तान के बीच थेला जा रहा तीसरा टी20 मुकाबला 
  • तीसरे टी20 मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर की पहल बल्लेबाजी
  • रिंकू सिंह ने आखिरी ओवर में खोले अफगानिस्तान के धागे

तीरे टी20 मुकाबले में रोहित शर्मा-रिंकू सिंह ने टीम इंडिया को उस वक्त संभाला जब टीम की स्थिति काफी नाजुक थी। दोनों खिलाड़ियों ने शानदार अंदाज में खेलते हुए अपना अर्द्धशतक पूरा किया। उसके बाद से रोहित शर्मा ने शतक भी जड़ा। दोनों ही खिलाड़ी मैच खत्म होने तक नाबाद रहे। अफगानिस्तान की ओर से करीम जनत को आखिरी ओवर में गेंदबाजी का मौका मिला और इस ओवर में रोहित शर्मा और रिंकू सिंह ने साथ मिलकर इस खिलाड़ी को जहन्नुम का अहसास दिला दिया। इन दोनों खिलाड़ियों ने आखिरी ओवर में चौके छक्के की बरसात करते हुए 36 रन ठोक डाले यानी आखिरी ओवर में कुल मिलाकर 5 छक्के और 1 चौका लगा।

आखिरी ओवर में रिंकू-रोहित का कहर

पहली गेंद पर रोहित ने चौका लगाया। इसके बाद दूसरी गेंद पर रोहित ने छक्का लगाया। इसे नो बॉल दिया गया। फ्री हिट पर रोहित ने फिर छक्का जड़ा। तीसरी गेंद पर रोहित ने एक रन लिया। चौथी गेंद पर रिंकू ने छक्का जड़ा। इसके बाद आखिरी तीन गेंद पर रिंकू ने लगातार तीन छक्के जड़े।  

रोहित ने टी20 करियर का पांचवां शतक लगाया

रोहित शर्मा ने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का पांचवां शतक लगाया। वह इस प्रारूप में शतक लगाने के मामले में फिर से शीर्ष पर पहुंच गए हैं। रोहित ने अजमतुल्लाह ओमरजई की गेंद पर चौका लगाकर शतक पूरा किया। उन्होंने 64 गेंद पर शतक लगाया। इसके अलावा रिंकू ने 36 गेंद पर अर्धशतक लगाया। रोहित 14 महीने बाद इस प्रारूप में वापसी कर रहे हैं। पहले दो मैच में खाता नहीं खोल पाए थे, लेकिन अब उन्होंने धमाकेदार वापसी की। 

Advertisement

यह भी पढ़ें- 'पहले ही दो जीरो...' रनों के लिए तरस रहे रोहित को क्यों आया अंपायर पर गुस्सा? मजेदार VIDEO वायरल - Republic Bharat
 

Published By : Shubhamvada Pandey

पब्लिश्ड 17 January 2024 at 21:27 IST